Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गुरुग्राम की लग्जरी सोसाइटीज का सच देखो कैसे बेसिक सुविधाओं के नाम पर वसूले जा रहे करोड़ों रुपये…


Last Updated:

Gurugram Luxury : दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाले अरुण प्रकाश ने एक वीडियो शेयर करते हुए गुरुग्राम की लग्जरी सोसाइटीज का सच उजागर किया है. उन्होंने कहा कि कनाडा में जो चीजें हर आम आदमी के लिए उपलब्ध हैं, उन्हें गुरुग्राम में लग्जरी बताकर करोड़ों रुपये में बेचा जा रहा है.

गुरुग्राम का सच, लग्जरी बताकर करोड़ों में बेची जा रहीं बेसिक सुविधाएं Zoom

गुरुग्राम की लग्जरी सोसाइटीज में मिलने वाली सुविधाएं कनाडा में आम हैं.

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर का एक शहर है गुरुग्राम, जो तीन दशक पहले तक वीरान पड़ा रहता था. आज यहां देश की सबसे लग्जरी और महंगी सोसाइटीज बनाई जा रही हैं. एक से बढ़कर एक नामी बिल्डर लग्जरी सोसाइटीज और सुविधाओं के नाम पर खरीदारों से करोड़ों रुपये वसूलते हैं. गुरुग्राम में अब 100 करोड़ के फ्लैट या विला बिकना आम बात हो गई है. लेकिन, कभी आपने सोचा है कि जिन सुविधाओं को लग्जरी बताकर करोड़ों की वसूली हो रही है, वे सच में खास हैं या फिर बेसिक सुविधाओं में ही आते हैं. इसका खुलासा गुरुग्राम के ही एक व्यक्ति ने किया है, जो खुद 20 साल से रियल एस्टेट सेक्टर में काम करते आ रहे हैं.

दिल्ली-एनसीआर में बीते 20 सालों से रियल एस्टेट सेक्टर में काम कर रहे अरुण प्रकाश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर सवाल उठाया है कि गुरुग्राम की सोसाइटीज में बेची जा रही लग्जरी सुविधाएं क्या सच में खास हैं. उन्होंने कनाडा का एक वीडियो साझा करते हुए कहा है कि यहां जो सुविधाएं हर आम आदमी के लिए उपलब्ध हैं, उन्हें गुरुग्राम में खास और लग्जरी बताकर करोड़ों रुपये में बेचा जा रहा है.

क्या है लग्जरी सुविधाओं की असलियत
अरुण प्रकाश ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं कनाडा में हूं और बीते एक सप्ताह से यहां जो कुछ भी देख रहा, उससे मेरा नजरिया बदल गया है. गुरुग्राम की प्रीमियम गेटेड सोसाइटीज में जो सुविधाएं मैं लग्जरी के रूप में देखता हूं, वह सभी सुविधाएं कनाडा में हर आम आदमी के लिए उपलब्ध हैं. इससे सवाल उठता है कि जिन सुविधाओं को लग्जरी बताकर बेचा जा रहा है, क्या वे सच में लग्जरी हैं या फिर इंसान की आम सुविधाओं को ही खास बताकर करोड़ों वसूले जा रहे हैं.

क्या सुविधाएं दिख रहीं
प्रकाश ने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए दिखाया कि कैसे कनाडा के पब्लिक पार्क में बच्चों के खेलने के लिए खूबसूरत जगह बनी है और चौड़ी सड़कों के साथ स्पोर्ट फैसिलिटीज भी भी आम आदमी के लिए उपलब्ध होती हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि इस अनुभव ने मुझे यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि गुरुग्राम में आखिर किन चीजों को खास बताकर बेचा जा रहा है. उन्होंने लिखा कि इस अनुभव ने यह बताया कि गुरुगाम की हर सोसाइटीज में ऐसी बेसिक सुविधाएं होनी चाहिए, जो हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा हैं. इन्हें लग्जरी बताकर बेचने पर लगाम कसनी चाहिए.

लोगों ने भी उठाए सवाल
प्रकाश की इस पोस्ट के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा कि आप तभी सैर कर सकते हैं जब हवा स्वच्छ हो. गुरुग्राम में यह सभी सुविधाएं बनावटी हैं. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि कनाडा में हर बच्चे के पैरेंट पार्क और सुविधाओं को अफोर्ड कर सकते हैं. वहां यह सबकुछ लग्जरी नहीं, बेसिक सुविधाओं में आता है. एक अन्य यूजर ने लिखा, भारत में इस तरह की लाइफस्टाइल पाने के लिए आपको अल्ट्रा रिच होना पड़ेगा. विकसित देशों में यह सभी चीजें हर किसी के लिए उपलब्ध हैं. हालांकि, दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन भारत में आज भी इन्हें लग्जरी का चोला ओढ़ाकर बेचा जाता है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top