Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

एयर इंडिया हादसा मौतें सरकार ने दी जानकारी


होमताजा खबरदेश

एयर इंडिया विमान हादसे में हुई थी 260 लोगों की मौत, आखिर क्या वजह?

Last Updated:

एयर इंडिया AI-171 विमान हादसे की जांच लगभग आख‍िरी चरण में है. केंद्र सरकार की ओर से संसद में एक सवाल के जवाब में बताया गया क‍ि व‍िमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में गड़बड़ी नहीं मिली है. इस हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी.

एयर इंडिया विमान हादसे में हुई थी 260 लोगों की मौत, आखिर क्या वजह? Zoom

एयर इंडिया विमान हादसा, 260 लोगों की मौत, आखिर वजह क्या थी? सरकार ने दी जानकारी

एयर इंडिया की एआई-171 विमान हादसे की जांच में बड़ी बात सामने आई है. सरकार ने संसद में बताया कि विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच की लॉकिंग व्यवस्था में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई. हालांकि अभी जांच अपने अंतिम चरण में है लेकिन पूरी नहीं हुई है, ऐसे में दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. बता दें कि इस हादसे में करीब 260 लोगों की मौत हुई थी.

संसद में चल रहे मानसून सत्र में एक सवाल के जवाब में नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि विमान बनाने वाली कंपनी (ओईएम) ने उन्नत जांच की. इसमें फ्यूल कंट्रोल स्विच या उसकी लॉकिंग व्यवस्था में कोई दोष नहीं मिला है.

उन्होंने कहा, “विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच की विस्तृत जांच में, जिसमें इसकी लॉकिंग डिटेंट्स की मजबूती भी शामिल थी, कोई असामान्य बात नहीं मिली है.”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ये जांच महानिदेशालय नागर विमानन (डीजीसीए) के आदेश पर की गई थीं. फरवरी में इस प्रकार के विमानों को ग्राउंड करने के बाद निरंतर उड़ान योग्यता जांच के हिस्से के रूप में ये टेस्ट कराए गए.

हालांकि, मोहोल ने बताया कि पूरा थ्रस्ट कंट्रोल मॉड्यूल की विस्तृत जांच अभी भी सिएटल स्थित ओईएम की सुविधा में चल रही है. जांचकर्ता इसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.
सरकार ने यह भी साफ किया कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने अंतिम रिपोर्ट में कोई देरी नहीं की है. बड़े हवाई हादसों की जांच किसी तय समयसीमा में नहीं होती. नए सबूत मिलने पर जांच आगे बढ़ती रहती है.

मंत्री ने कहा, “दुर्घटना के सभी संभावित कारणों और योगदान देने वाले कारकों की जांच की जा रही है.”

सरकार के मुताबिक, एआई-171 की जांच अब अंतिम चरण में है. जांच पूरी होते ही एएआईबी की अंतिम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी और उसकी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top