Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सीकर बनेगा राजस्थान का नया स्पोर्ट्स हब करोड़ के मल्टीपर्पज हॉल से खेलों के खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा…


Last Updated:

Sikar Sports Hub: सीकर में खेल सुविधाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. करीब ₹6 करोड़ की लागत से आधुनिक मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स हॉल का निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना के पूरा होने के बाद 8 अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों को एक ही छत के नीचे प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी. इससे खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास, आधुनिक सुविधाएं और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए उपयुक्त माहौल मिलेगा. यह पहल सीकर को राजस्थान के उभरते स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण साबित होगी. साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के नए अवसर भी मिलेंगे.

Sikar News: सीकर का खेल स्टेडियम अब केवल टूर्नामेंटों के सीमित नहीं रहेगा. इस स्टेडियम में खिलाड़ियों को हाईटेक स्पोर्ट्स फैसिलिटी मिलने वाली है. यानी, सांवली रोड स्थित सीकर का यह जिला स्तरीय खेल स्टेडियम बड़े स्पोर्ट्स हब के रूप में नई पहचान बनाने जा रहा है. इसमें करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से तीन मंजिला मल्टीपर्पज हॉल बनाए जाएंगे. यहां एक साथ कई खेलों के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेगी.

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को पंख देने के लिए इस योजना को मंजूरी भी दे दी है. खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा के अनुसार मल्टीपर्पज हॉल के लिए जल्द बजट जारी होने की संभावना है. इस हॉल के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी नगर परिषद को सौंपी जाएगी. बजट मिलते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, इस प्रस्तावित तीन मंजिला मल्टीपर्पज हॉल में जूडो, बॉक्सिंग, कुश्ती, कबड्डी, ताइक्वांडो, कराटे, टेबल टेनिस और योग सहित आठ खेलों की हाईटेक प्रैक्टिस सुविधाएं विकसित की जाएंगी. अभी इन खेलों के कई खिलाड़ियों को प्रैक्टिस और टूर्नामेंटों की तैयारी के लिए जयपुर सहित अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है. ऐसे में सीकर में ही इन नई सुविधा शुरू होने के बाद उन्हें दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्टेडियम का विकास केवल इनडोर खेलों तक सीमित नहीं रहेगा. करीब 48 लाख रुपए की लागत से फ्लड लाइट, हॉकी मैदान का विकास, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम और चारदीवारी का निर्माण भी किया जाएगा. इससे शाम के समय खिलाड़ियों के लिए प्रैक्टिस करना आसान हो जाएगी. इसके अलावा कई तरह की और भी सुविधाएं भी इस्म नहीं विकसित की जाएगी.

खेलों के साथ-साथ आम लोगों की जरूरतों को भी इस योजना में प्राथमिकता दी गई है. स्टेडियम परिसर में गेट नंबर-2 से गेट नंबर-4 तक लगभग 500 मीटर लंबा वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा, जिस पर करीब 35 लाख रुपए खर्च होंगे. मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों, वरिष्ठ नागरिकों और फिटनेस के प्रति जागरूक युवाओं के लिए यह वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा. यहां लोगों को नियमित व्यायाम करने की सुविधा मिल सकेगी.

खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने बताया कि हाईटेक स्पोर्ट्स फैसिलिटी वाला खेल ग्राउंड किसी खिलाड़ियों को नई दिशा देगा. जब खिलाड़ियों को अपने ही शहर में बड़े शहरों जैसा की ट्रेनिंग ग्राइंड की आवश्यक सुविधाएं मिलती हैं तो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनका प्रदर्शन भी बेहतर होता है. उन्होंने बताया कि सीकर में बहुत से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी कर रहे हैं. यह सुविधा उनके लिए सबसे अधिक फायदेमंद साबित होगी.

उन्होंने बताया कि करीब साढ़े छह करोड़ रुपए से अधिक की इन विकास योजनाओं के पूरा होने के बाद सीकर का खेल स्टेडियम राजस्थान के प्रमुख आधुनिक खेल परिसरों में शामिल हो सकता है. एक ही परिसर में आठ खेलों की ट्रेनिंग, बेहतर आउटडोर सुविधाएं, आधुनिक लाइट व्यवस्था और वॉकिंग ट्रैक जैसी व्यवस्थाएं यहां आसनी से खिलाड़ियों और आम लोगों को मिलेगी. इसके अलावा यहां आसनी से बड़े खेल आयोजन भी आसानी से करवाए जा सकंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top