Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

aaj ka Dhanu rashifal 1 August 2026 Sagittarius horoscope in hindi today big decisions health good


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 1 August 2026: धनु राशि के जातकों के रिलेशनशिप में अगर किसी तरह की खींचतान चली आ रही है, तो आज के दिन वह कम हो सकती है. प्यार में आपकी पार्टनर के साथ दुनिया मिटेंगी, जिसका असर आप पर पड़ेगा. आज आप काफी खुशनुमा महसूस करेंगे. 

ख़बरें फटाफट

जमुई: धनु राशि के जातकों को 01 अगस्त 2026 के दिन काफी समझदारी से काम लेना पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को बड़ा फैसला भी लेना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि अगर आप किसी लंबे समय से कोई ऐसा काम कर रहे हैं, जो आपको परेशान कर रहा है या उसमें आपकी एनर्जी व्यर्थ हो रही है. आपको आज उस काम से दूरी बना लेनी चाहिए. उन्होंने बताया कि अगर आपके जीवन में कोई अधूरा रिश्ता है, या आपके परिवार में कोई ऐसी स्थिति है, जिसमें आपको एक कठिन फैसला लेने की जरूरत थी. आज के दिन आप वह फैसला भी ले सकते हैं. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की भलाई इसी में है कि वह पुरानी चीजों को छोड़कर आगे बढ़ें, ऐसे में उनका भविष्य बेहतर हो सकता है.

कारोबार में भी लेना पड़ सकता है फैसला
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज उनके कारोबार में भी कोई बड़ा निर्णय लेने की जरूरत पड़ सकती है. जिसका असर आपका कारोबार पर भविष्य में पड़ेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आपकी मेहनत का परिणाम आपको मिल सकता है. आपको कोई ऐसी नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपकी भागदौड़ बढ़ेगी. हालांकि इससे आपकी आर्थिक आमदनी के रास्ते भी खुलेंगे. आज समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा. हालांकि आपके विरोधी भी आज सक्रिय रहेंगे, ऐसे में आपको उसे लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है.

प्यार में मिटने लगेगी दूरियां
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के रिलेशनशिप में अगर किसी तरह की खींचतान चली आ रही है, तो आज के दिन वह कम हो सकती है. प्यार में आपकी पार्टनर के साथ दूरियां मिटेंगी, जिसका असर आप पर पड़ेगा. आज आप काफी खुशनुमा महसूस करेंगे. परिवार में भी आज खुशी के माहौल में दिन बिताने का मौका आपको मिलेगा. आज आपको अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने, घूमने-फिरने या साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है. धनु राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर थोड़ा भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक दो और शुभ रंग पीला रहने वाला है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top