Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

केरल में हुई देश की सबसे अनोखी शादी जुड़वा भाइयों ने जुड़वा बहनों के साथ लीं कसमें पादरी भी जुड़वा भाई…


होमताजा खबरदेश

केरल में अनोखी डबल शादी, दूल्हे-दुल्हन से लेकर पादरी तक सभी निकले जुड़वा

Last Updated:

केरल के चंगनासेरी में हुई एक शादी अपनी अनोखी मिसाल के लिए हमेशा याद की जाएगी. चंगनासेरी मेट्रोपॉलिटन चर्च में की गई शादी की सबसे खास बात यह रही कि इसमें हर रस्म में सिर्फ और सिर्फ जुड़वां लोगों ने निभाई. समारोह के दौरान एक तरफ जहां अखिल के. थॉमस ने मैगी मैरी थॉमस का हाथ थामा. वहीं उनके साथ उनके जुड़वां भाई निखिल के. थॉमस ने मैगी की जुड़वां बहन मारिया मैरी थॉमस से शादी रचाई.

केरल में अनोखी डबल शादी, दूल्हे-दुल्हन से लेकर पादरी तक सभी निकले जुड़वाZoom

कुछ शादियां अपनी सजावट के लिए याद रहती हैं, कुछ संगीत और शानदार खातिरदारी के लिए. लेकिन केरल के चंगनासेरी में हुई एक शादी को उसकी अनोखी जुड़वां जोड़ी के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा. यहां शादी की लगभग हर रस्म में कोई जुड़वां ही दिखा. दूल्हे जुड़वां, दुल्हनें जुड़वां और यहां तक कि शादी की रस्में कराने वाले पादरी भी जुड़वां थे.

एक साथ मंडप में पहुंचे दो जुड़वां जोड़े

गुरूवार को चंगनासेरी मेट्रोपॉलिटन चर्च में शादी की रस्में शुरू हुईं. एक तरफ अखिल के. थॉमस ने मैगी मैरी थॉमस का हाथ थाम रखा था, तो उनके जुड़वां भाई निखिल के. थॉमस अपनी दुल्हन और मैगी की जुड़वां बहन मारिया मैरी थॉमस के साथ खड़े थे. यानी एक ही समारोह में दो जुड़वां भाई अपनी-अपनी जुड़वां बहनों से शादी कर रहे थे. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई.

पादरी भी निकले जुड़वां

शादी को और खास बना दिया जुड़वां पादरियों ने. कंजीरापल्ली डायोसिस के फादर एंटो पेजुमकाट्टिल और फादर अजो पेजुमकाट्टिल ने दोनों जोड़ों की शादी की रस्में पूरी कराईं. इतना ही नहीं, उनकी मदद करने वाले सहायक भी जुड़वां भाई थे. पाला के जेरोन जेम्स और जोहोन जेम्स ने शादी की रस्मों में पादरियों का साथ दिया. यानी दूल्हे से लेकर दुल्हन, पादरी और सहायक तक, हर तरफ जुड़वां ही जुड़वां नजर आए.

बचपन से था ऐसा सपना

इस अनोखी शादी के पीछे कोई अचानक बना आइडिया नहीं था. दोनों जुड़वां बहनों का बचपन से ही सपना था कि उनकी शादी का समारोह जुड़वां लोगों से घिरा हो. उन्होंने खुद जुड़वां पादरियों की तलाश शुरू की. आखिरकार कोथानल्लूर के एक चर्च के जरिए उन्हें ऐसे पादरी मिल गए.

बहनों ने बताया कि उनके माता-पिता और परिवार की भी यही इच्छा थी. उनके मुताबिक, उन्होंने बचपन से इस खास शादी का सपना देखा था. अब उन्हें लगता है कि उनका सपना पूरा हो गया.

पादरियों के लिए भी खास मौका

शादी कराने वाले जुड़वां पादरियों के लिए भी यह समारोह बेहद खास था. उन्होंने कहा कि दोनों दूल्हे साथ पैदा हुए और अब साथ मिलकर अपने नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं. खास बात यह भी है कि दोनों पादरी भाइयों ने भी एक साथ पादरी जीवन की शुरुआत की थी.

दूल्हे मर्चेंट नेवी में, दुल्हनें IT में

अखिल और निखिल दोनों मर्चेंट नेवी में काम करते हैं, जबकि मैगी और मारिया आईटी सेक्टर से जुड़ी हैं. मेहमानों के लिए यह शादी किसी सपने से कम नहीं थी. दो जुड़वां भाई, दो जुड़वां बहनें और शादी कराने वाले भी जुड़वां, चंगनासेरी की यह डबल ट्विन वेडिंग अपने आप में एक अनोखी याद बन गई.

About the Author

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top