Aaj Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. IMD ने खासतौर पर केरल और गुजरात के कई जिलों के लिए तूफानी मौसम का रेड अलर्ट जारी किया है. इन दोनों राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्राखंड, बंगाल, झारखंड, ओडिशा और असम समेत पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड आदि में मानसून फिलहाल कुछ दिनों से रिलेक्स मूड में है. लेकिन आने वाले समय में मानसून के मजबूत होने की प्रबल संभावना बनी हुई है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम डेवलप है. इसके प्रभाव से तटवर्ती राज्यों के साथ ही अन्य प्रदेशों में बारिश हो रही है.
IMD ने केरल और गुजरात के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. रेड अलर्ट वाले क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और प्रति घंटे 15 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है. केरल में अलप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम और पथानामथिट्टा जिले इस श्रेणी में शामिल हैं. वहीं गुजरात में अहमदाबाद, आनंद, अरावली, भरूच, भावनगर, बोटाद, गांधीनगर, कच्छ, खेड़ा, महेसाणा, मोरबी, पाटन, साबरकांठा, सुरेंद्रनगर और वडोदरा समेत कई जिलों के लिए यह चेतावनी जारी की गई है.
इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट
इसके अलावा मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, जिसके तहत 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं, गरज-चमक और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. केरल के कन्नूर, कासरगोड, कोल्लम, कोझिकोड, मलप्पुरम, पलक्कड़, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर, वायनाड और लक्षद्वीप में यह चेतावनी लागू रहेगी. गुजरात के अमरेली, बनासकांठा, छोटा उदयपुर, दमन, दीव, डांग, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, नवसारी, पंचमहल, पोरबंदर, राजकोट, सूरत, तापी और वलसाड सहित कई जिलों को भी ऑरेंज अलर्ट के दायरे में रखा गया है. इसके अलावा महाराष्ट्र के नंदुरबार तथा असम के कछार, जोरहाट और लखीमपुर जिलों में भी इसी तरह की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें, सड़क और यातायात की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें तथा प्रशासन और स्थानीय एजेंसियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. विभाग ने कहा है कि बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरूरी है.
Subject: (i) Under the influence of Depression, isolated
extremely heavy rainfall likely over Gujarat state on 31st July & 01st August and over Madhya Maharashtra on 31st
July. Isolated exceptionally heavy rainfall also likely over Gujarat Region on 31st July.
(ii) Scattered to… pic.twitter.com/4Z0rHg6iru— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 31, 2026