Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

हजारीबाग पार्लर में सोने की चेन गायब महिला ने कर्मचारी पर आरोप लगाया सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू की…




हजारीबाग शहर के एक ब्यूटी पार्लर से लाखों रुपए की सोने की चेन गायब होने का मामला सामने आया है। एक महिला ने पार्लर की कर्मचारी पर चेन न लौटाने का आरोप लगाया है। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पार्लर प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र की निवासी सोनी कुमारी, जो वर्तमान में हजारीबाग संप्रेषण गृह में प्रभारी गृह के पद पर कार्यरत हैं, इंद्रलोक पैलेस स्थित एक ब्यूटी पार्लर में फेस डिटेलिंग कराने गई थीं। उनका आरोप है कि ट्रीटमेंट शुरू होने से पहले पार्लर की कर्मचारी ने उनसे गले की सोने की चेन उतारने को कहा। सोनी कुमारी के अनुसार, उन्होंने लगभग 15.5 ग्राम वजन की सोने की चेन और मां दुर्गा का पेंडेंट कर्मचारी को सौंप दिया। कर्मचारी ने इसे उनके सामने ही ड्रॉअर में रख दिया था। ट्रीटमेंट पूरा होने के बाद, महिला ने भुगतान किया और जल्दबाजी में चेन लेना भूलकर घर लौट गईं। अगले दिन जब वह चेन लेने पार्लर पहुंचीं, तो संबंधित कर्मचारी ने चेन रखने की बात से इनकार कर दिया। महिला ने पूरे पार्लर में खोजबीन की मांग की, लेकिन चेन नहीं मिली। सोनी कुमारी ने घटना की सच्चाई जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की। पार्लर की ओर से बताया गया कि कैमरे कई दिनों से खराब हैं। इसके बाद महिला को मामले में गड़बड़ी की आशंका हुई और उन्होंने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पार्लर संचालक ने महिला के सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। संचालक ने बताया कि संबंधित कर्मचारी लंबे समय से कार्यरत है और उसके खिलाफ पहले कभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पार्लर का दावा है कि यदि कोई ग्राहक अपना सामान भूल जाता है, तो उसे सुरक्षित रखकर वापस कर दिया जाता है। सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की चेन वास्तव में पार्लर में छूटी थी या नहीं और पूरे मामले की सच्चाई क्या है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top