Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

Ranchi JPSC JSSC Protest | Man Climbs Mobile Tower Over Job Row



JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शनिवार देर रात माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। राजधानी के जयपाल सिंह स्टेडियम स्थित धरनास्थल के पास एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब डेढ़ बजे की

.

युवक के टावर पर चढ़ते ही आसपास मौजूद लोगों में हलचल तेज हो गई। सो रहे युवा भी जाग गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ऊंचाई पर चढ़कर जोर-जोर से अपनी बात रखने लगा। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।

पत्नी को नौकरी नहीं मिलने से नाराज

टावर पर चढ़े युवक ने अपना नाम हीरालाल बताया। वह बालूमाथ का रहने वाला है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी नहीं मिली, जिससे वह बेहद आहत और नाराज है। युवक बार-बार भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सरकारी सिस्टम के खिलाफ आक्रोश जाहिर कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह लगातार अपनी बात सुने जाने की मांग कर रहा था। नीचे उतरने से इनकार कर रहा था।

इस दौरान पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग उसे शांत करने की कोशिश करते रहे। कई बार उसे समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ा रहा। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही।

घंटों चली मशक्कत के बाद सुबह नीचे उतरा

रातभर चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लगातार युवक से बातचीत की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश की। कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार सुबह के समय युवक को समझाकर टावर से नीचे उतारा गया। युवक के सुरक्षित नीचे उतरते ही पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top