Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सुल्तानपुर में लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए मिलेगा जूडो कराटे प्रशिक्षण राजकीय इंटर कॉलेजों में रोज मिनट की ट्रेनिंग…


Last Updated:

सुल्तानपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर जिले में कुल 29 राजकीय इंटर कॉलेज हैं. जिसमें छात्राओं को अब किताबी ज्ञान के साथ साथ शारीरिक आत्मरक्षा का नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति के अनुसार छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जूडो-कराटे प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है. इस ट्रेनिंग में प्रत्येक विद्यालय में डेली 40 मिनट का समय आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए निर्धारित किया गया है.

ख़बरें फटाफट

सुल्तानपुरः  लड़कियां भी अब लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज में खड़ी हो रही है. उनको आत्मनिर्भर न सिर्फ आर्थिक रूप से बनाने का प्रयास किया जा रहा है. बल्कि शारीरिक रूप से भी उनको मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए सरकार द्वारा कई तरह का सहयोग भी किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला प्रशासन ने एक अनोखी पहल शुरू की है. इसके लिए अब सुल्तानपुर में प्रत्येक दिन 40 मिनट लड़कियों को जूडो-कराटे सिखाया जाएगा. ऐसे में आज हम जानेंगे कि इसके लिए कौन-कौन सी लड़कियों को और बालिकाओं को और कहां पर यह प्रशिक्षण दिया जाएगा.

डेली 40 मिनट आत्मरक्षा के लिए क्लास

जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर जिले में कुल 29 राजकीय इंटर कॉलेज हैं. जिसमें छात्राओं को अब किताबी ज्ञान के साथ साथ शारीरिक आत्मरक्षा का नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति के अनुसार छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जूडो-कराटे प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है. इस ट्रेनिंग में प्रत्येक विद्यालय में डेली 40 मिनट का समय आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए निर्धारित किया गया है.

बढ़ेगा आत्मविश्वास

इसमें ऐसे अध्यापककों का चयन किया जाएगा जो जूडो कारडे में प्रशिक्षित हैं. ये प्रशिक्षक छात्राओं को जूडो-कराटे की मूलभूत तकनीकों के साथ आपात परिस्थितियों में स्वयं का बचाव करने, संतुलन बनाए रखने और त्वरित निर्णय लेने का अभ्यास कराएंगे. इसके साथ ही छात्राओं के अंदर आत्मविश्वास पैदा करने की कोशिश करेंगे जिससे विपरीत परिस्थितियों में छात्राओं द्वारा खुद का बचाव किया जा सकेगा. यह प्रशिक्षण छात्राओं को स्कूल आने-जाने के दौरान अधिक सुरक्षित महसूस कराएग.यह उन्हें पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा सेवाओं में भविष्य के लिए भी तैयार करेगा.

सुल्तानपुर जिले के 29 राजकीय विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा. प्रशिक्षण में यप्रशिक्षण में शरीर को तैयार करने वाले व्यायाम, शारीरिक व्यायाम और संतुलन बनाने की तकनीकें शामिल होंगी. छात्राओं को जूडो-कराटे के दांव-पेंच, हमले से बचाव के तरीके सिखाए जाएंगे. संकट की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने का अभ्यास भी कराया जाएगा.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top