Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सबस्टेशन में कर्मी को बंधक बना लाख के सामान लूटे




चंदनकियारी स्थित पावर सबस्टेशन में रविवार देर रात 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। पिस्तौल के बल पर सबस्टेशन में घुसे बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात बिजली विभाग के कर्मी अशोक हेम्ब्रम को बंधक बना लिया और करीब 32 लाख रुपए मूल्य के विद्युत उपकरण लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार तीन अपराधियों ने अशोक हेम्ब्रम की कनपटी, सीने और पीठ पर पिस्तौल सटाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर पीठ के बल लेटा दिया। बदमाशों ने सबस्टेशन में लगे कई कीमती विद्युत उपकरणों के अलावा सबस्टेशन व कर्मी का मोबाइल भी अपने साथ ले गए। सहायक विद्युत अभियंता नरेंद्र मिंज ने बताया कि बुधवार सुबह आउटसोर्सिंग कर्मचारी महाबीर शर्मा पूजा के लिए फूल तोड़ने पहुंचे तो सबस्टेशन का मुख्य गेट टूटा हुआ पाया। आवाज लगाने पर कमरे के अंदर से कर्मी की आवाज सुनाई दी। दरवाजा खोलने पर अशोक हेम्ब्रम बंधे हुए मिले, जिन्हें तत्काल मुक्त कराया गया। इसके बाद वरीय अधिकारियों एवं चंदनकियारी थाना पुलिस को सूचना दी गई। एसडीओ नरेंद्र मिंज ने थाना में दिए आवेदन में लगभग 32 लाख रुपए मूल्य के विद्युत उपकरणों की चोरी का उल्लेख किया है। सूचना मिलते ही एएसपी वेदांत शंकर घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जानकारी लिया। घटना के बाद सब-स्टेशन में बिखरा पड़ा सामान।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top