Last Updated:
अरविंद केरीवाल का फेसबुक अकाउंट रिस्ट्रिक्ट, AAP चीफ ने मेटा से पूछा- क्यों रोक लगाए?
E20 पेट्रोल के विरोध में अरविंद केजरीवाल लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.
फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा एक और लफड़े में फंस गई है. पीएम मोदी के वीडियो पर माफी मांगने के बाद अब उसके ऊपर एक और बड़ा आरोप लगा है. यह आरोप खुद अरविंद केजरीवाल ने लगाया है. जी हां, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को आरोप लगाया कि मेटा ने भारत में उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोक लगा दी है. उन्होंने दावा किया कि कंपनी ने न तो इस कार्रवाई की कोई वजह बताई है और न ही स्पष्टीकरण मांगने की उनकी बार-बार की कोशिशों का कोई जवाब दिया है.