Last Updated:
नागपुर में एक सनकी आशिक आशीष ने अपनी गर्लफ्रेंड आशा को फ्रेंडशिप डे पर मौत का तोहफा दिया. आरोपी ने 29 साल की आशा की हत्या कर उसका शव कन्हान नदी में फेंक दिया था. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शादी को लेकर बहस हुई थी और फिर आशीष ने हत्या कर दी.
आशा को उसके लवर ने ही उतारा मौत के घाट, दिया फ्रेंडशिप डे का गिफ्ट
नागपुर के कन्हान नदी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. महाराष्ट्र पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी को फाइनली गिरफ्तार कर लिया है. अपनी गर्लफ्रेंड आशा को मौत देने वाले इस सनकी लवर आशीष की कहानी सुनकर आज हर कोई हैरान है.
फ्रेंडशिप डे वाले दिन अगस्त की उस रात 29 साल की युवती आशा की उसके सनकी आशिक ने कन्हान नदी के पुल पर हत्या कर शव नदी में फेंक दिया था. घटना के समय रेलवे ट्रैकमेन ने युवती की चीख सुनी थी और पुलिस को इसकी जानकारी दी थी. हालांकि आरोपी उसके शव को नदी में फेंककर फरार हो गया था.
जानकारी के मुताबिक नदी में मिली युवती की लाश के बाद उसकी हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी. अब उसके आरोपी आरोपी आशीष मांपिया को पुलिस ने धर दबोचा है.पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले से ही तीन से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं.
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान आशा डे के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 29 वर्ष बताई जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना की रात आशा डे आरोपी के साथ घर से निकली थी और देर रात दोनों कन्हान नदी पुल के पास पहुंचे थे. यहां दोनों के बीच में शादी को लेकर बहस हुई थी. गर्लफ्रेंड आशा शादी का दबाव बना रही थी जबकि आशीष उसे मना कर रहा था, लिहाजा उसने आशा की पुल पर ही हत्या कर दी.
जिस वक्त आरोपी आशा को मौत के घाट उतार रहा था, पास में ही ड्यूटी पर मौजूद रेलवे ट्रैकमैन ने यह सब देखा और आशा की चीख सुनी, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नदी से शव बरामद किया गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है.मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच पहले से विवाद चल रहा था. पुलिस अब दोनों के संबंधों और घटना से पहले की गतिविधियों की पड़ताल कर रही है.
फिलहाल पुलिस ने आरोपी आशीष मांपिया को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड के और भी खुलासे होने की संभावना है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें