Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सिर्फ गांजा ही नहीं नींद की गोली भी लेता था पायलट फुकेट एयर इंडिया फ्लाइट कांड में नया ट्विस्ट…


होमताजा खबरदेश

गांजा नहीं, नींद की गोली भी लेता था पायलट; Air India कांड में नया ट्विस्ट

Last Updated:

Air India Phuket Delhi Flight Pilot Case: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में 300 फीट नीचे गिरने की घटना की जांच में नया ट्विस्ट आया है. रिपोर्ट के मुताबिक विमान के पायलट ने Aircraft Accident Investigation Bureau को बताया कि उसे कुछ समय से नींद की समस्या थी और डॉक्टर की सलाह पर वह दवा ले रहा था. इससे पहले पोस्ट-फ्लाइट ड्रग टेस्ट के कन्फर्मेटरी नतीजे में पायलट के मारिजुआना यानी गांजा लेने की पुष्टि हुई थी. घटना के बाद दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है. फ्लाइट में 137 यात्री और आठ क्रू सदस्य थे. घटना में कुल 24 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

गांजा नहीं, नींद की गोली भी लेता था पायलट; Air India कांड में नया ट्विस्टZoom

फुकेट एयर इंडिया कांड में पायलट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. (फाइल फोटो)

Air India Phuket Delhi Flight Pilot Case: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हवा में 300 फीट नीचे गिरने की घटना पहले ही सवाल खड़े कर चुकी थी. अब इस मामले में सामने आई एक और जानकारी ने चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के पायलट ने जांच के दौरान बताया कि उसे कुछ समय से नींद आने में परेशानी हो रही थी और पारिवारिक डॉक्टर की सलाह पर वह नींद की दवा ले रहा था. इतना ही नहीं, पोस्ट-फ्लाइट ड्रग टेस्ट में पायलट के गांजा लेने की पुष्टि भी हुई है. ऐसे में मामला सिर्फ टर्बुलेंस या तकनीकी गड़बड़ी तक सीमित नहीं रह गया. सबसे बड़ा सवाल यही है कि उड़ान से पहले पायलट की फिटनेस और दवाओं से जुड़ी जानकारी की निगरानी कितनी सख्ती से हो रही थी.

About the Author

Sumit KumarSenior Sub Editor

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top