Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

अनुमंडल कार्यालय को मिली तीन सीटर चेयर



80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रिंकू और समाजसेवी मंजीत लाल ने अनुमंडल कार्यालय, सिमडेगा को 3-सीटर चेयर भेंट की। नप उपाध्यक्ष रिंकू ने यह चेयर अपने स्वर्गीय पिता ओम प्रकाश अग्रवाल की स्मृति में उपलब्ध कराई। समाजसेवी मंजीत लाल ने यह चेयर अपने स्वर्गीय पिता मनमोहन लाल कसेरा की स्मृति में उपलब्ध कराई। दोनों ने चेयर एसडीओ सुमंत तिर्की को सौंपी। एसडीओ सुमंत तिर्की ने सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यालय आने वाले ग्रामीणों को बैठने की सुविधा से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही जीवन की सबसे बड़ी खूबसूरती है। कार्यालय में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास लगातार जारी है। मौके पर राकेश सरगुजा, लिपिक ब्रह्मदेव खेरवार और अनमोल बाड़ा उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top