Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पाटन में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा देशभक्ति का दिया संदेश



देश के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पाटन स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत की। आयोजन का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भारती गुप्ता ने किया। विद्यालय के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर स्वतंत्रता सेनानियों के जयघोष करते हुए रैली में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर पाटन बाजार होते हुए राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय तक पहुंची। यहां आयोजित सभा में प्रधानाध्यापिका भारती गुप्ता ने बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम तभी सुरक्षित हैं, जब हमारा देश सुरक्षित रहेगा। इसलिए सभी को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति की भावना जागृत करनी चाहिए। उन्होंने बच्चों से देश की एकता, अखंडता व सम्मान बनाए रखने के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। मौके पर शिक्षक आफताब आलम, रामलाल महतो, विपिन कुमार रवि, रमेश उरांव, विनोद यादव, उमेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top