Last Updated:
Fenugreek Benefits: अगर आपने कभी अपनी मां या दादी को रात में एक चम्मच मेथी खाते देखा है, तो आपने जरूर सोचा होगा कि यह छोटी-सी आदत पीढ़ियों से क्यों चली आ रही है. दरअसल, मेथी के फायदे सिर्फ पाचन तक सीमित नहीं हैं. मेथी के दाने पोषक तत्व शरीर के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं. इसी वजह से ये छोटे पीले दाने एक तरह से “साइलेंट सुपरफूड” बन जाते हैं.
भारतीय रसोई में मेथी का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए नहीं किया जाता बल्कि इसे सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी माना जाता है. ताजी हरी मेथी से लेकर मेथी के दानों तक इसका सेवन कई तरह से किया जाता है. मेथी में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते है. यही वजह है कि इसे पारंपरिक खानपान में लंबे समय से शामिल किया जाता रहा है.
मेथी को सब्जी, पराठे, दाल या फिर मसाले के तौर पर डाइट में शामिल किया जा सकता है. हालांकि, किसी भी चीज का सेवन संतुलित मात्रा में करना ही बेहतर माना जाता है. मेथी में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद कर सकता है.
नियमित रूप से संतुलित मात्रा में मेथी का सेवन करने से कब्ज जैसी समस्या में राहत मिल सकती है. फाइबर आंतों की गतिविधियों को सामान्य रखने में भी सहायक होता है. इसलिए जिन लोगों की डाइट में फाइबर की कमी रहती है. उनके लिए मेथी उपयोगी खाद्य पदार्थ हो सकती है.और वह कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
डॉक्टर शेखर वैश्य ने बताया कि मेथी के दानों में घुलनशील फाइबर और कुछ ऐसे यौगिक पाए जाते है जो भोजन के बाद ब्लड शुगर के बढ़ने की गति को प्रभावित कर सकते है. इसी वजह से मेथी का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से ब्लड शुगर मैनेजमेंट के लिए भी किया जाता रहा है. हालांकि डायबिटीज की दवा लेने वाले लोगों को मेथी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
हरी मेथी में आयरन समेत कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते है. शरीर में आयरन की भूमिका लाल रक्त कोशिकाओं और हीमोग्लोबिन के निर्माण में महत्वपूर्ण होती है. इसलिए संतुलित आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना पोषण के लिहाज से अच्छा विकल्प है.
मेथी की ताजी पत्तियों से सब्जी, मेथी पराठा, दाल या साग बनाया जा सकता है. मेथी के दानों को सब्जियों और दालों में मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. कुछ लोग मेथी के दानों को भिगोकर भी खाते है. लेकिन इसका सेवन जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए.
ध्यान रखें मेथी स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है, लेकिन यह किसी बीमारी की दवा या इलाज का विकल्प नहीं है. गर्भवती महिलाएं, डायबिटीज की दवा लेने वाले लोग या किसी विशेष स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोग मेथी को नियमित या अधिक मात्रा में लेने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लें.