Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

टीम नितिन नवीन के सेलेक्शन में पीएम मोदी अमित शाह और राजनाथ सिंह का भी अहम योगदान…


होमताजा खबरदेश

टीम नवीन के सेलेक्शन में पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह का भी अहम योगदान

Last Updated:

Nitin Nabin New National Executive Announced: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. पीयूष गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. स्मृति ईरानी और वसुंधरा राजे को इस टीम में अहम जिम्मेदारी मिली है. नवीन ने इस टीम के गठन में पीएम मोदी, अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मार्गदर्शन मिलने की बात कही है. इसके लिए उन्होंने आभार जताया है.

टीम नवीन के सेलेक्शन में पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह का भी अहम योगदानZoom

नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी. फाइल फोटो

Nitin Nabin New National Executive Announced: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी. लंबे समय से उनकी नई टीम का इंतजार था. नितिन नवीन ने अपनी टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं. कई पूर्व मुख्यमंत्रियों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है. नितिन नवीन ने इस टीम के गठन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ से भरपूर सहयोग मिलने की बात कही है. इसके लिए उन्होंने भाजपा के इस शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है. अगले साल के शुरू में देश के पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस टीम की अहमियत काफी बढ़ गई है.

नई टीम में बदलाव से क्या संदेश?

नितिन नवीन की पहली बड़ी टीम को सिर्फ पदों का बंटवारा नहीं माना जा रहा है. इसके पीछे भाजपा की आने वाली चुनावी रणनीति की तस्वीर भी दिखाई दे रही है. खास बात यह है कि नई टीम में संगठन को केंद्र में रखा गया है. भाजपा लंबे समय से चुनावी राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति के सहारे आगे बढ़ती रही है. लेकिन अब पार्टी संगठन को नए सिरे से मजबूत करने पर जोर देती दिख रही है. ऐसे में 2027 से 2029 के बीच होने वाले चुनावों के लिए पार्टी जमीन पर संगठन को मजबूत करना चाहती है. संदेश साफ है- पीएम मोदी के चेहरे के साथ-साथ बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत संगठन के जरिए चुनाव लड़ना.

स्मृति ईरानी की वापसी क्यों अहम?

नई टीम में सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर है. उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके राजनीतिक पुनरुत्थान के तौर पर देखा जा रहा है. स्मृति ईरानी भाजपा की तेजतर्रार महिला नेताओं में रही हैं. अमेठी से राहुल गांधी को हराने के बाद उनकी राष्ट्रीय पहचान और मजबूत हुई थी. हालांकि बाद में उन्हें लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top