Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जंगल में शिकारियों की मौत पर कैसा बवाल सीएम विजय हुए आगबबूला तो डीके शिवकुमार ने झट से लिया एक्शन…


होमताजा खबरदेश

3 शिकारियों की मौत पर कैसा बवाल? CM विजय हुए आगबबूला तो शिवकुमार ने लिया एक्शन

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

कर्नाटक के चामराजनगर जिले में कावेरी वन्यजीव अभयारण्य में 15 अगस्त की तड़के हुई फायरिंग में तीन तमिल लोगों की मौत हो गई. वन विभाग के मुताबिक, संदिग्ध शिकारी जंगल में घुसे थे और उन्होंने वनकर्मियों पर गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में तीनों मारे गए. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने वन विभाग की सफाई को अस्वीकार्य बताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है. वहीं, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं.

3 शिकारियों की मौत पर कैसा बवाल? CM विजय हुए आगबबूला तो शिवकुमार ने लिया एक्शनZoom

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए कर्नाटक वन विभाग की सफाई को ‘अस्वीकार्य’ बताया है.

कर्नाटक के चामराजनगर जिले में तीन तमिलों की गोली लगने से मौत का मामला अब सियासी तकरार का रूप लेता जा रहा है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए कर्नाटक वन विभाग की ओर से दी गई सफाई को ‘अस्वीकार्य’ बताया है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है.

यह घटना 15 अगस्त की तड़के कावेरी वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ संदिग्ध शिकारी कथित तौर पर जंगल में वन्यजीवों का शिकार करने पहुंचे थे. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. आरोप है कि संदिग्ध शिकारियों ने वनकर्मियों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ हुई.

फायरिंग के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान एंथनी सामी, जॉन रोज पीटर और कुमार के तौर पर हुई है. पुलिस और वन विभाग ने मौके से बंदूक समेत कुछ दस्तावेज और अन्य सामान बरामद करने की बात कही है. शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इस घटना पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि चामराजनगर जिले के हनूर तालुका के गांवों में रहने वाले तीन तमिल लोगों की कावेरी वन्यजीव अभयारण्य में वन विभाग के अधिकारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की.

विजय ने कर्नाटक सरकार से मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता देने की मांग भी की. उन्होंने कहा कि घटना की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए और मामले की गहन जांच जरूरी है.

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह करीब 5 बजे मिली. उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मौके की शुरुआती जानकारी दी है. शिवकुमार के मुताबिक, वनकर्मियों ने संदिग्ध शिकारियों के पास से बंदूकें और जंगली जानवरों के मांस से भरे दो बैग बरामद किए हैं. उन्होंने दावा किया कि संदिग्धों ने वनकर्मियों पर गोली चलाई थी और जवाबी कार्रवाई में फायरिंग हुई. शिवकुमार ने यह भी बताया कि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया.

कर्नाटक सरकार ने मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आदेश दिया है. शिवकुमार ने कहा कि जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की बात भी कही, हालांकि इसकी राशि अभी तय नहीं हुई है.

About the Author

Saad Omar

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top