Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चेहरे पर दिखने लगे हैं ब्लैक डार्क सर्कल तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय


Last Updated:

आंखों के नीचे डार्क सर्कल चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित कर सकते हैं. देर रात तक जागना, नींद की कमी, स्क्रीन टाइम और शरीर में पानी की कमी इसके कुछ कारण हो सकते हैं. राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी ने पर्याप्त नींद, पानी, संतुलित आहार और आंखों को आराम देने की सलाह दी है.

चेहरे की खूबसूरती में आंखों का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसमें डार्क सर्कल पूरी लुक ही बिगाड़ देते हैं. अक्सर देर रात तक जागना, थकान और नींद की कमी ही इस समस्या के कारण बनते हैं. हर व्यक्ति में वजह एक जैसी नहीं होती हैं, त्वचा की बनावट और उम्र जैसे कारण भी हो सकते हैं. आंखों के नीचे गहरे घेरे थकान का संकेत हो सकते हैं. अतः ध्यान रखें सबसे पहले अपनी नींद और रोजमर्रा की दिनचर्या पर फोकस करें.

डार्क सर्कल कम करने के लिए महंगे प्रोडक्ट ही खरीदना पड़ेगा ये कोई जरूरी नहीं है, बल्कि रोजाना पर्याप्त और नियमित नींद लेने की कोशिश करना चाहिए. देर रात तक मोबाइल चलाना और सुबह तक जागते रहना आंखों में दिक्कत कर सकता है. दिनभर लगातार स्क्रीन देखने के बजाय बीच-बीच में आंखों को आराम देना चाहिए. अगर आंखों के नीचे काले घेरे थकान से जुड़े हैं, तो बेहतर नींद से उसको कम किया जा सकता है. आंखें को कम से कम रात को आराम जरूर देना चाहिए.

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, शरीर में पर्याप्त तरल बनाए रखना भी बहुत जरूरी है. पानी कम पीने पर त्वचा रूखी हो सकती है और आंखों के आसपास का हिस्सा धंसा हुआ नजर आ सकता है. अतः पूरे दिन सही अंतराल पर पानी पीते रहना चाहिए और अपनी प्यास को कभी भी नजरअंदाज न करें. बहुत ज्यादा मीठे या अनावश्यक पेय की जगह सामान्य पानी को प्राथमिकता देना चाहिए. संतुलित भोजन और पर्याप्त आराम देना चाहिए, ताकि चेहरे पर थकान का असर कम नजर आए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

खीरे की ठंडक आंखों के आसपास कुछ देर रखने से बहुत लाभ मिलता हैं. सबसे पहले खीरे को साफ करके पतले टुकड़ों में काट लें और बंद आंखों पर लगभग 10 से 15 मिनट रख लें. इसके बाद चेहरे को हल्के हाथों से साफ कर लें. यह तरीका आंखों के आसपास सूजन या थकान जैसी परेशानी में भी आराम दे सकता है. घरेलू नुस्खा अपनाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिय. ध्यान दे आंखों में किसी भी तरह का रस या पदार्थ न जा पाए.

डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए आलू का रस, गुलाब जल या ठंडे दूध की पट्टी जैसे घरेलू नुस्खे भी बहुत असरदार है. आंखों के आसपास की त्वचा बेहद नाजुक होती है, किसी भी चीज को सीधे आंख के अंदर न जाने दें और जलन, लालिमा या खुजली महसूस हो, तो तुरंत प्रयोग बंद कर दें. गुलाब जल भी तभी इस्तेमाल करना चाहिए, जब वह आंखों के आसपास उपयोग के लिए सुरक्षित और सही है.

नारियल तेल या एलोवेरा जेल को त्वचा की देखभाल के लिए बहुत पहले से प्रयोग होता आ रहा हैं. अगर आप भी एलोवेरा इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो साफ और त्वचा के अनुकूल उत्पाद चुनें एवं पहले थोड़ी मात्रा में पैच टेस्ट जरूर कर लें. नारियल तेल भी आंख के बहुत करीब या आंख के अंदर न जाने दें. जोर से मसाज करने के बजाय हल्के हाथों से लगाना अच्छा माना गया है.

चेहरे की चमक न केवल बाहर से लगाए जाने वाले नुस्खों से आती हैं, बल्कि भोजन में हरी सब्जियां, फल, दालें, दूध या उपयुक्त डेयरी विकल्प और मेवे जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करना उचित है. संतुलित आहार से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और स्वस्थ त्वचा के लिए यह जरूरी भी है. हां लगातार स्क्रीन देखने की आदत कम करें और आंखों को बीच-बीच में राहत देना चाहिए. अगर काम के कारण स्क्रीन जरूरी है, तो नियमित ब्रेक लेने का उपाय खोजें.

अगर पर्याप्त नींद, बेहतर दिनचर्या और सामान्य त्वचा देखभाल के बाद भी डार्क सर्कल ठीक न हो, तेजी से बढ़ें या उनके साथ सूजन, खुजली, लालिमा जैसी समस्या हो, तो तुरंत एक्सपर्ट की राय लेनी जरूरी है. विशेषज्ञ आपकी त्वचा देखकर संभावित कारण समझ सकते हैं और जरूरत के अनुसार सही उपचार बता सकते हैं. ध्यान दे इंटरनेट पर दिखने वाले हर नुस्खे को आंखों पर प्रयोग करने से पहले आयुर्वेद चिकित्सक का का सलाह लेना बहुत आवश्यक है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top