Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

महादेव के भक्तों के लिए खास जगह प्रेम प्रकाश आश्रम में कैलाश पर्वत जैसा नजारा गुफा में ज्योतिर्लिंग…


Last Updated:

Prem Prakash Ashram: अजमेर के आदर्श नगर क्षेत्र में बने प्रेम प्रकाश आश्रम परिसर में कैलाश पर्वत का प्रतिरूप बना हुआ है. यहां परिसर में 32 फीट ऊंची भगवान शिव और 23 फीट ऊंची गणेश जी की प्रतिमा है. कैलाश पर्वत के नीचे गुफा बनाई हुई है. श्रद्धालु इस गुफा में से निकलते हैं और इसी गुफा में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने को मिलते हैं.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. अजमेर के आदर्श नगर क्षेत्र में स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम परिसर में बना कैलाश पर्वत का सुंदर प्रतिरूप सावन में आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. यहां परिसर में भगवान शिव की 32 फीट ऊंची और भगवान गणेश की 23 फीट ऊंची विशाल प्रतिमाएं स्थापित हैं। इन प्रतिमाओं को देखकर श्रद्धालुओं को धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभूति होती है.

परिसर में कैलाश पर्वत के नीचे दोनों तरफ विशाल मगरमच्छ के मुंह के आकार की गुफाएं बनाई गई हैं. श्रद्धालु इन्हीं गुफाओं के रास्ते से होकर गुजरते हैं. इसी गुफा के अंदर 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां भी बनाई गई हैं. यहां श्रद्धालुओं को एक ही जगह पर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का अवसर मिलता है. गुफा के अंदर का वातावरण भी श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुभव कराता है.

कई आकर्षक धार्मिक संरचनाएं देखने को मिलती हैं
इसके अलावा परिसर में भगवान शिव की प्रतिमा के सामने फव्वारा सर्किल बनाया गया है. इसके आसपास कई आकर्षक धार्मिक संरचनाएं देखने को मिलती हैं. यहां 4 फीट ऊंचे कमंडल और 5 फीट ऊंचे नगाड़े के आकार के दो बड़े दान पात्र भी बनाए गए हैं जिनकी बनावट सामान्य दान पात्रों से अलग है.

मंडप के चारों तरफ 14-14 बड़ी घंटियां लगी हुई हैं
परिसर में करीब 30 फीट ऊंचा एक भव्य मंडप भी बना हुआ है. मंडप के चारों स्तंभों पर परियों की आकर्षक आकृतियां बनाई गई हैं. मंडप के चारों तरफ 14-14 बड़ी घंटियां लगी हुई हैं. जब श्रद्धालु इन घंटियों को बजाते हैं तो इनकी आवाज पूरे परिसर में गूंजती है. घंटियों की ध्वनि से यहां का माहौल भक्तिमय और आध्यात्मिक हो जाता है.

कैसे पहुंच सकते है यहां?
अगर आप यहां आने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पहुंचना बहुत ही आसान है. यह जगह अजमेर रेलवे स्टेशन से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां आने के लिए पहले आदर्श नगर पहुंचना होगा. आदर्श नगर में माधव द्वार के नाम से एक गेट बना हुआ है. इस गेट से सीधे अंदर जाने पर प्रेम प्रकाश आश्रम आसानी से पहुंचा जा सकता है.

About the Author

Jagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top