Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

हिमाचल के पावंटा में कैमरे में कैद हुआ मर्डर गला पकड़कर भागते दिखे भाव सिंह ठाकुर क्या है हत्याकांड की वजह युवक युवती…


Last Updated:

Himachal Paonta Murder case: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा शहर में मंगलवार को 54 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला जिसकी गर्दन पर चोट के निशान थे. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें 21 साल का युवक और 29 साल की युवती शामिल हैं. घटना से जुड़ी एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है.

ख़बरें फटाफट

हिमाचल के पावंटा में कैमरे में कैद हुआ मर्डर, गला पकड़कर भागते दिखे भाव सिंह Zoom

हिमाचल के पावंटा साहिब में मर्डर.

नाहन. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा शहर में मंगलवार को 54 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 54 वर्षीय व्यक्ति की गर्दन पर चोट के निशान मिले थे. दो आरोपियों की गिरफ्तारी की एएएसपी सिरमौर नरिंद्र शर्मा ने पुष्टि की है. उधर, मृतक की पहचान सिरमौर जिले के आवत गांव निवासी भव सिंह के रूप में हुई है. मामले को लेकर खासा हंगामा भी पावंटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर देखने को मिला था.

सिरमौर पुलिस के अनुसार, भाव सिंह ठाकुपर हर सुबह नाहन जाकर सब्जियां खरीदते थे और उन्हें अपने गांव तथा शिलाई तहसील के कफोटा में बाजारों में बेचते थे. परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.

54 वर्षीय भाव सिंह सिंह, निवासी गांव आवत, शिलाई की हत्या की वारदात को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुलझाया. आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय मोहम्मद आमिर उर्फ फग्गू और 29 वर्षीय रेखा उर्फ अन्नु के रूप में हुई है. दोनों स्थानीय हैं. सूत्रों के मुताबिक, मृतक की ओर से युवक और महिला को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने को लेकर विवाद के एंगल भी जांच पुलिस कर रही है. हालांकि, तीनों की जान पहचान पहले से थी. एएसपी नरिंद्र ने कहा कि भाव सिंह की आरोपी दोनों लोगों से जान पहचान थी.

सीसीटीवी भी आया सामने

गौर रहे कि इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें भाव सिंह अपना गला पकड़कर भागता नजर आ रहा है और आरोपी भी वीडियो में दिख रहे हैं. पार्किंग में भाव सिंह के गले पर वार किया गया था और फिर वह मौके से भागे और उनका खून भी बहता रहा. एएसपी ने मामले में ज्यादा जानकारी देने से इंकार किया और कहा कि जांच की जा रही है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top