Last Updated:
पश्चिम बंगाल के जादवपुर यूनिवर्सिटी में बुधवार रात छात्र संगठनों की भिड़ंत के बाद माहौल बिगड़ गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगाए हैं. ABVP ने सात छात्रों के घायल होने का दावा किया है. दूसरी तरफ वामपंथी संगठनों ने पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी के आरोप लगाए. आज फिर दोनों पक्षों के कार्यक्रम हैं. जानें पूरी खबर.
जादवपुर यूनिवर्सिटी में आधी रात का तांडव: SFI-ABVP की भिड़ंत से सुलग उठा कैंपस, छात्र हुए घायल.
पश्चिम बंगाल का JNU कहे जाने वाला जादवपुर यूनिवर्सिटी एक बार चर्चा में है. जहां पर बुधवार को जनरल बॉडी मीटिंग यानी GB मीटिंग को लेकर SFI और वामपंथी छात्र संगठनों तथा ABVP के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया. जिसके बाद ABVP ने कई कार्यकर्ताओं के घायल होने का दावा किया है. कुछ घायलों को अस्पताल भी ले जाया गया है. खबर मिलने के बाद स्थानीय विधायक सरबरी मुखर्जी मौके पर पहुंचीं. वह घायल छात्रों को लेकर जादवपुर थाने गईं. वहां सख्त कार्रवाई की मांग की गई. इसके बाद ABVP ने थाने के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया. अब गुरुवार सुबह 11 बजे ABVP का ‘Jadavpur Chalo’ अभियान है. ऐसे में दोनों गुटों के बीच और तनाव फैलने की बात कही जा रही है.