Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

ज्वैलरी शॉप में चोरी करने घुसे चोर बाहर लोगों की हरकत से ऐसे घबराए खुद ही डायल कर बुला ली पुलिस…


Last Updated:

वलसाड़ में चोरी करने गए चोरों का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां बीजे ज्वैलरी शॉप में चोरी करने के ल‍िए घुसे चोर भीड़ की हरकतों से इतना डर गए क‍ि खुद ही 112 डायल कर पुलिस बुला ली. पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर ल‍िया है.

ज्वैलरी शॉप में घुसे चोर, ऐसे घबराए, खुद ही 112 डायल कर बुला ली पुलिसZoom

ज्वैलरी शॉप में घुसे चोर, बाहर भीड़ को देखा तो खुद की 112 डायल कर बुला ली पुलिस

गुजरात के वलसाड़ से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां चोरी करने के ल‍िए चोर एक ज्वैलरी शॉप में घुस गए. चोरों ने एक-एक कर गहनों को इकठ्ठा करना शुरू कर दिया, लेकिन इससे पहले क‍ि वे चोरी करके भाग खड़े होते, बाहर खड़ी भीड़ ने ऐसा काम कर द‍िया क‍ि वे घबरा गए. लोगों की हरकत से चोर इतना डर गए क‍ि उन्होंने खुद ही शॉप के अंदर से फोन करके पुलिस बुला ली. इस घटना का वीड‍ियो भी सोशल मीड‍िया पर काफी वायरल हो रहा है.

बता दें कि वलसाड जिले के उमरगाम स्थित संजान में देर रात बीजे ज्वैलर्स की शॉप में डाका डालने की नीयत से चोर घुस गए. करीब 1 बजे के आसपास जब चोर दुकान में घुसे तो इसकी भनक स्थानीय लोगों को लग गई. जब तक चोर चोरी करने के बाद बाहर निकल पाते आसपास के लोगों ने बाहर से शटर बंद कर दिया. शॉप के अंदर ही कैद हो गए चोर इससे घबरा गए.

बाहर निकलने का कोई रास्ता न देख और बाहर खड़ी भीड़ का अंदाजा न होने पर चोरों को भीड़ से पिटाई का इतना डर लगा कि उन्होंने डर के मारे भीड़ के डर से बचने के लिए खुद ही 112 नंबर डायल कर दिया और पुलिस से मदद मांगी. चोरों की कॉल पर तत्काल उमरगाम पुलिस मौके पर पहुंची और ज्वैलरी शॉप से दोनों चोरों को बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

बता दें कि पकड़े गए दोनों आरोपी दिनेश उर्फ चंद्रशंकर उर्फ संतोष सोनकर (32) और विपिन उर्फ गौरव पाठक (27) हैं. दोनों महाराष्ट्र के पालघर जिले के रहने वाले हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हैं. वे सबसे पहले ट्रेन से पालघर से उमरगाम आए और संजान मार्केट स्थित बीजे ज्वेलर्स को निशाना बनाने का प्लान बनाया.

रात में करीब 2 बजे जब वे कटर से शटर का ताला काटने लगे. इसी बीच इलाके की बिजली चली गई, हालांकि दुकान के शटर से छेड़छाड़ करते हुए जौहरी मनीष शर्मा के एक दोस्त ने उन्हें देख लिया था. हालांकि चोर भी कम होशियान नहीं थे वे बीच-बीच में शटर के पास से हट जाते थे ताकि किसी की नजर न पड़े. लेकिन शर्मा को खबर होते ही वे कई अन्य लोगों के साथ दुकान की ओर दौड़े, तब तक दोनों अंदर घुस चुके थे.

इसके बाद तुरंत एक स्थानीय व्यक्ति ने शटर नीचे गिरा दिया और मदद के लिए पुकारा. बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इससे आरोपी डर गए कि बाहर कहीं ज्यादा भीड़ न हो और उनके बाहर निकलने पर उन्हें पीट-पीटकर न मार डाले, लिहाजा उन्होंने खुद आपातकालीन नंबर 112 पर फोन कर दिया. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे पालघर में भी एक बार फंसे थे और 112 नंबर पर कॉल करके मदद मांगी थी.

हालांकि यह घटना बताती है कि कैसे स्थानीय लोगों की सूझबूझ से चोरी की घटना टल गई और जो चोर इसे अंजाम देने वाले थे, उनके हौसले भी पस्त हो गए. फिलहाल चोरी की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top