Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची गुमला मार्ग पर ट्रक ने मजदूर को कुचला गुमला में मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम पुलिस ने चालक समेत…




गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर खोरा के पास एक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। उसे एक ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रांची-गुमला मुख्य मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया, जिससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और गाड़ियों का आवागमन फिर से शुरू करवाया। मृतक की पहचान खोरा पतरा टोली निवासी 36 वर्षीय सूरज उरांव के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। स्थानीय निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दिन के करीब 11 बजे सूरज सड़क पार कर रहा था। तभी रांची की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने हरिहर ढाबा बायपास के पास से चालक सहित ट्रक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही उर्मी फिकेट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि सूरज ही घर का अकेला कमाने वाला था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top