Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

धनु राशि वालों के लिए सितंबर का दिन खास कारोबार प्रेम और परिवार के लिए ये संकेत…


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 20 September 2026: 19 सितंबर 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए कारोबार और प्रेम संबंधों के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा. रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नए व्यापार की योजना बनाने के लिए भी यह दिन शुभ है. जानें राशिफल और उपाय.

जमुई: धनु राशि के जातकों के लिए 20 सितंबर 2026 का दिन कारोबार के लिहाज से काफी अच्छा जाने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर कारोबार में आपका कोई पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज के दिन वह आपको वापस मिल सकता है. जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. अगर आप कोई नया व्यापार करना चाहते हैं, तो आज का दिन उसके लिए सबसे सही है. आज आप नए व्यापार की योजना बना सकते हैं. अगर आप नौकरी करते हैं तो उनका दिन आज बहुत अच्छा रहने वाला है. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश नजर आएंगे, जिस कारण आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी. आज के दिन नौकरी वाले स्थान पर आपको बड़ा फायदा हो सकता है.

प्रेम में आज सकारात्मक रहने वाला है दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों का प्रेम और रिश्तों के मामले में आज का दिन सकारात्मक रह सकता है. उन्होंने बताया कि प्रेम जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां आज दूर हो सकती हैं. अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन उसके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर आप विद्यार्थी हैं, पढ़ाई-लिखाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज आपको कई नए मौके मिलने वाले हैं. उन्होंने बताया कि अगर आप निवेश करते हैं, कहीं पैसा लगाते हैं, तो आज के दिन सोच-समझकर पैसा लगाएं, तो उससे आपको फायदा हो सकता है. कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले जानकार लोगों की सलाह जरूर ले लें, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है किसी को कर्ज नहीं देने में ही आपकी भलाई है.

परिवार में अच्छा रहने वाला है माहौल
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातक जो शादीशुदा हैं. आज उनका दिन अच्छा गुजरने वाला है. परिवार में अच्छा माहौल रहेगा. एक दूसरे के सहयोग से आप किसी भी परेशानी को दूर कर पाएंगे. जमीन-जायदाद से जुड़े किसी भी मामले में आज आपको फायदा हो सकता है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में भी कोई अच्छी खबर आ सकती है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक एक और शुभ रंग नारंगी रहने वाला है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top