Last Updated:
SIR की नोटिस लिस्ट में कई बड़े नाम सामने आने की खबर है. चुनाव आयुक्त एसएस संधू से लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर तक का नाम इसमें बताया गया है. पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी का नाम भी सूची में है. कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी के साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी का नाम भी बताया गया है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों के नाम शामिल होने की बात कही गई है. अलग-अलग मामलों में नाम की स्पेलिंग में अंतर और पुराने SIR रिकॉर्ड से नाम मैप नहीं होने जैसी वजहों का जिक्र किया गया है.
नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, TMC कैंडिडेट ने वापस लिया नाम
देशभर में इस समय स्पेशल स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR पर काम चल रह है. इस SIR में वोटर लिस्ट को दुरुस्त किया जा रहा है. इस बार SIR नोटिस में देश के बड़े-बड़े नाम सामने आए हैं. समें चुनाव आयुक्त एसएस संधू का नाम है. विदेश मंत्री एस जयशंकर का नाम भी सूची में बताया गया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का नाम भी चर्चा में है. कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी भी इस सूची में बताए गए हैं. विदेश सचिव विक्रम मिसरी का नाम भी सामने आया है. यही नहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों के नाम भी सूची में होने की बात कही गई है. अब सवाल यह है कि आखिर इन लोगों को नोटिस क्यों जारी किया गया?
News18 ने SIR की नोटिस लिस्ट को एक्सेस किया है. इसमें अलग-अलग नामों के सामने नोटिस जारी करने की अलग वजहें बताई गई हैं. कहीं नाम की स्पेलिंग में अंतर का मामला है. कहीं पिछले SIR के रिकॉर्ड से नाम का मिलान नहीं हो पाया है. कुछ मामलों में रिकॉर्ड में तार्किक विसंगति यानी लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी का जिक्र किया गया है. इसका मतलब यह नहीं है कि संबंधित व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हट गया है. यह मतदाता रिकॉर्ड के सत्यापन की प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया है. नोटिस के जरिए संबंधित रिकॉर्ड को लेकर स्पष्टीकरण या सत्यापन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है.
एसएस संधू को नाम की स्पेलिंग में अंतर पर नोटिस
- नोटिस लिस्ट के मुताबिक चुनाव आयुक्त एसएस संधू को नाम की स्पेलिंग में अंतर के कारण नोटिस जारी किया गया है. यानी रिकॉर्ड में दर्ज नाम और दूसरे उपलब्ध रिकॉर्ड के बीच वर्तनी का अंतर सामने आया है. इसी आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया में नोटिस शामिल किया गया है.
- यहां यह समझना जरूरी है कि किसी नाम का नोटिस सूची में आना अपने आप में किसी गलत मतदाता होने का प्रमाण नहीं है. SIR के दौरान रिकॉर्ड का मिलान किया जाता है. इस प्रक्रिया में ऐसे मामलों की पहचान की जा सकती है जहां पुराने रिकॉर्ड और मौजूदा जानकारी के बीच अंतर हो.
जयशंकर और उनकी पत्नी का नाम भी सूची में
विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनकी पत्नी केएस जयशंकर के नाम भी नोटिस लिस्ट में बताए गए हैं. साझा की गई जानकारी के मुताबिक इनके नाम चुनावी रिकॉर्ड के सत्यापन के दौरान सामने आए हैं. नोटिस जारी होने का उद्देश्य रिकॉर्ड की जानकारी का सत्यापन करना बताया गया है. ऐसे मामलों में दस्तावेज और उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर स्थिति स्पष्ट की जाती है. इसलिए केवल नोटिस जारी होने को किसी अंतिम निष्कर्ष के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.
कपिल सिब्बल और विक्रम मिसरी का रिकॉर्ड नहीं हुआ मैप
कांग्रेस नेता और वरिष्ठ सांसद कपिल सिब्बल का नाम भी सूची में बताया गया है. विदेश सचिव विक्रम मिसरी का नाम भी इसमें शामिल है. साझा की गई नोटिस लिस्ट के मुताबिक दोनों मामलों में पिछले SIR के रिकॉर्ड से नाम मैप नहीं होने की वजह बताई गई है. SIR में पुराने रिकॉर्ड से मौजूदा जानकारी का मिलान महत्वपूर्ण हिस्सा है. अगर किसी नाम का पिछली सूची से सीधा मिलान नहीं हो पाता है तो संबंधित व्यक्ति से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. यही वजह इन दोनों नामों के साथ बताई गई है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author
सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें