Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बॉर्डर को महफूज रखने वाला फौजी अपने ही राज्य में रोड रेज का शिकार भीड़ ने घेरकर मार डाला पकड़े गए…


होमताजा खबरदेश

मिजोरम में रोड रेज, छुट्टी पर घर लौट रहे सेना के जवान को पीट-पीटकर मार डाला

Last Updated:

मिजोरम के कोलासिब जिले में रोड रेज की रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. छुट्टी पर घर लौट रहे 29 साल के सेना के जवान जकारिया लालहरियाट्लुआंगा की लड़कों के एक ग्रुप ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह हमला नेशनल हाईवे-306 पर ट्रैफिक विवाद के बाद हुआ. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है.

मिजोरम में रोड रेज, छुट्टी पर घर लौट रहे सेना के जवान को पीट-पीटकर मार डालाZoom

नेशनल हाईवे पर देश की रक्षा करने वाले जवान की पीट-पीटकर हत्या. (सांकेतिक फोटो Made with AI)

आइजोल: मिजोरम में दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जम्मू-कश्मीर में तैनात असम रेजिमेंट के 29 वर्षीय जांबाज जवान जकारिया लालहरियाट्लुआंगा जब छुट्टी पर अपने घर लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे-306 पर कुछ युवकों ने उनकी बेरहमी से जान ले ली. देश की रक्षा करने वाला जवान अपने ही गृह राज्य की सड़क पर सुरक्षित नहीं रह सका. एयरपोर्ट से घर की तरफ खुशी-खुशी बढ़ रहे जवान को रास्ते में पिकनिक मनाकर लौट रहे लड़कों के एक झुंड ने निशाना बना लिया. मामूली बात से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया. मौके पर ही जवान ने दम तोड़ दिया.

एयरपोर्ट से घर लौटते वक्त अचानक क्या हुआ?

जकारिया लालहरियाट्लुआंगा असम रेजिमेंट के एक्टिव जवान थे और उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी. वह छुट्टी मिलने के बाद अपने पैतृक गांव न्यू बुइलुम आ रहे थे. आइजोल के पास लेंगपुई एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने उनके करीबी दोस्त जॉन लालतान्पुइया पहुंचे थे. दोनों एक ट्रक में सवार होकर कोलासिब की तरफ आगे बढ़ रहे थे. बुअलपुई गांव के पास हाईवे पर कवांनपुई कस्बे के कुछ लड़कों का ग्रुप सामने आ गया. पिकनिक मनाकर लौट रहे इन लड़कों की गाड़ी और जवान के ट्रक के बीच ट्रैफिक को लेकर हल्की बहस हो गई. यह छोटी सी बहस अचानक बेकाबू होकर हिंसक झड़प में बदल गई.

हाईवे पर वहशीपन की हदें पार

सड़क पर शुरू हुई कहासुनी के दौरान पिकनिक से लौट रहे युवकों ने अपना आपा पूरी तरह खो दिया. कॉफी बागान क्षेत्र के करीब इन युवकों ने ट्रक को घेर लिया. इसके बाद आरोपियों ने सेना के जवान जकारिया पर जानलेवा हमला कर दिया. लाठी-डंडों और लात-घूंसों से जवान को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उनकी मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई. ट्रक चला रहे उनके साथी जॉन लालतान्पुइया को भी चोटें आईं, लेकिन वह किसी तरह बच निकलने में सफल रहे. देश की हिफाजत करने वाला जांबाज सैनिक घर पहुंचने से चंद किलोमीटर पहले ही वहशी भीड़ का शिकार बन गया.

पुलिस ने अब तक इस हत्याकांड में क्या एक्शन लिया?

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी. मृतक जवान की मां की तहरीर पर कोलासिब पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज किया. एसपी लालरिनपुइया वार्ते के मुताबिक पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करके मामले में शामिल छह बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा हमले में शामिल दो नाबालिगों को भी कस्टडी में लिया गया है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बालिग आरोपियों को मजिस्ट्रेट की अदालत में और नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जा रहा है.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top