Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सितंबर की शाम राक्षसों के बीच दोस्त संग फंसी लड़की जमुई कांड में अब तक क्या हुआ…


Last Updated:

Jamui Girl Harassment Case: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की ओर से ताबड़तोड़ एक्‍शन किया जा रहा है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्‍य की तलाश जारी है. वहीं, इस घटना पर बयानबाजी भी तेज हो गई है.

19 सितंबर की शाम और राक्षसों के बीच फंसी लड़की...जमुई कांड में अब तक क्या हुआ?Zoom

Jamui Girl Harassment Case: जमुई कांड से एक तरफ जहां पुलिस कार्रवाई कर रही है, वहीं राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.

Jamui Girl Harassment Case: बिहार के जमुई कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. 19 सितंबर 2026 की शाम को सड़क पर एक किशोर और किशोरी के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद सबके मन में एक ही सवाल है – क्‍या महिलाएं सच में सुरक्षित हैं? नाबालिग के साथ सरेआम बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की नींद टूटी और इस मामले में ताबड़तोड़ एक्‍शन करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच के लिए महिला अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि वीडियो के आधार पर करीब 7 लोगों की पहचान की गई है. तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं. पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहे मुख्य आरोपी की भी पहचान कर ली गई है. एसपी ने बताया कि घटना के बाद रविवार तक किशोर या किशोरी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली थी. सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद उसमें दिखाई दे रहे वाहन के रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से पुलिस ने दोनों को तलाशा. मामले में जमुई थाने में पॉक्सो एक्‍ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने वीडियो को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की है.

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने घटना पर जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने बताया कि जमुई के जिलाधिकारी के अनुसार घटना जिले की लखीसराय से लगी सीमा के पास हुई थी. घटना को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए. वहीं, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित है और किसी एक घटना के आधार पर पूरे राज्य की स्थिति का आकलन नहीं किया जा सकता. बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने इसे एक ‘छिटपुट घटना’ बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी कहा कि घटना सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. 20 प्‍वाइंट्स में जानें जमुई कांड में अभी तक क्‍या-क्‍या हुआ है -:

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top