Last Updated:
सूरत के सरोली में स्थित श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में भड़की भयानक आग कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि अपमान की आग में झुलस रहे एक पूर्व कर्मचारी का सुनियोजित इंतकाम था. 9 सितंबर को लगी इस विनाशकारी आग में 17 दुकानों का करीब 24 करोड़ रुपए का कपड़ा और सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया था. मामले की परतें खोलते हुए पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले निवासी पूर्व मुनीम विनोद सावले को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने सूरत के कपड़ा बाजार में आग लगाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है. (पीटीआई)
सूरत के सरोली स्थित श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर को भड़की विनाशकारी आग कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि बदले की आग में रची गई खौफनाक साजिश थी. 24 करोड़ रुपए के माल को राख कर देने वाले इस अग्निकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने सोमवार को एक पूर्व मुनीम को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी का नाम विनोद सावले (33) है, जो महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है. पुलिस पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कबूल किया कि बकाया वेतन के महज 10 हजार रुपए न मिलने और बार-बार होने वाले अपमान का बदला लेने के लिए उसने पूरे मार्केट को आग के हवाले कर दिया.
आरोपी विनोद अप्रैल 2026 से कपड़ा व्यापारी हनुमान प्रसाद जावर की दुकान पर 30 हजार रुपए महीने पर मुनीम की नौकरी कर रहा था. नौकरी छोड़ने के बाद उसका 10 हजार रुपए का हिसाब अटका हुआ था. अपने मालिक को ‘सबक सिखाने’ की सनक में उसने दुकान में पेट्रोल या केमिकल डालकर आग लगा दी. यह आग इतनी तेजी से फैली कि इसने चार बड़े कपड़ा व्यापारियों की 17 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. अकेले जावर को करीब 6 करोड़ रुपए का सीधा नुकसान हुआ है, जबकि कुल 24 करोड़ का कीमती कपड़ा जलकर खाक हो गया.
मामला गुजरात के सूरत शहर का है । जहां एक नौकर को नौकरी से निकालने के बाद , सूरत के सरोली विस्तार में श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट 9 तारीख को नौकर ने बदला लेने के इरादे से 150 रुपये का पेट्रोल डालकर आग लगा दी ।कुल 14 दुकान और 25 करोड़ रूपिये का कपड़ा जल कर खाक हो गया । आग 🔥 को… pic.twitter.com/mVAqB7Vk8f