Last Updated:
Hyderabad Hindi News: धार्मिक स्थलों के बाहर 100 रुपये में बिक रहा नागमणि रुद्राक्ष अपनी अनोखी बनावट और धार्मिक अहमियत के दावों के चलते आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यह रुद्राक्ष पेड़ की सूखी टहनी से जुड़ा हुआ दिखाई देता है और इस पर नाग व शिवलिंग की आकृति उभरी हुई है.
हैदराबाद: धार्मिक स्थलों के बाहर बिकने वाली दुर्लभ मणियों और रुद्राक्षों के बीच नागमणि रुद्राक्ष इन दिनों सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है. पेड़ की सूखी टहनी पर लटका यह रुद्राक्ष अपनी अनोखी बनावट, धार्मिक अहमियत के दावों और हैरान कर देने वाली मामूली कीमत के चलते हर आने-जाने वाले का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.
इस रुद्राक्ष की सबसे खास बात इसकी बाहरी बनावट है, जो पहली नजर में किसी को भी दंग कर देती है. इसके ऊपरी हिस्से पर फन ताने बैठे नाग की बिल्कुल स्पष्ट और उभरी हुई आकृति दिखाई देती है. नाग के फन के साथ-साथ उसकी आंखें, शरीर की वलयाकार धारियां और निचला कुंडलीनुमा हिस्सा बेहद सफाई से नजर आता है.
पूजा मंदिर में रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती
नाग के फन के ठीक नीचे शिवलिंग जैसी गोल बनावट भी उभरी हुई दिखती है. यह किसी धागे या डिब्बी में नहीं रखा होता, बल्कि पेड़ की सूखी टहनी से सीधे जुड़ा हुआ नजर आता है. जिससे यह भ्रम होता है कि यह फल इसी रूप में डाल पर ही तैयार हुआ है. दुकानदारों और विक्रेताओं के मुताबिक इस नागमणि रुद्राक्ष का धार्मिक रूप से खास महत्व बताया जाता है. विक्रेताओं का दावा है कि इसे घर के पूजा मंदिर में रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और कलह-क्लेश दूर होते हैं.
एक अनोखी धार्मिक वस्तु मानकर हाथों-हाथ खरीद रहे
चूंकि नाग और रुद्राक्ष दोनों ही देवाधिदेव महादेव के प्रिय प्रतीक हैं, इसलिए इसे घर में स्थापित करना सकारात्मक ऊर्जा और शिव कृपा का प्रतीक माना जाता है. आमतौर पर दुर्लभ या अनोखे रुद्राक्ष बाजार में हजारों या लाखों रुपयों में मिलते हैं. लेकिन इस नागमणि रुद्राक्ष की कीमत विक्रेता द्वारा मात्र 100 रुपए तय की गई है. इतनी कम कीमत और टहनी पर साक्षात नाग की आकृति होने के कारण यह सड़क किनारे गुजरने वाले श्रद्धालुओं के बीच भारी उत्सुकता पैदा करता है. लोग इसे अपने घर के मंदिर और पूजा कक्ष के लिए एक अनोखी धार्मिक वस्तु मानकर हाथों-हाथ खरीद रहे हैं.
About the Author
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ें