Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 23 September: तुला राशि वालों आज आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है. दिन के अधिकतर समय चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे और करीब रात 10 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. ग्रहों की इस स्थिति के कारण आज दिन की शुरुआत कामकाज और जिम्मेदारियों पर ध्यान देने वाली रहेगी जबकि रात के बाद रचनात्मक सोच और नई योजनाओं पर ध्यान बढ़ सकता है.
अजमेर. तुला राशि वालों के लिए 23 सितंबर यानी आज का दिन मेहनत और जिम्मेदारियों से जुड़ा रहेगा. आज आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है. दिन के अधिकतर समय चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे और करीब रात 10 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों की इस स्थिति के कारण आज दिन की शुरुआत कामकाज और जिम्मेदारियों पर ध्यान देने वाली रहेगी जबकि रात के बाद रचनात्मक सोच और नई योजनाओं पर ध्यान बढ़ सकता है.
अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार नौकरी और कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है. किसी पुराने काम को पूरा करने या अटके हुए कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की संभावना है. आपकी मेहनत और काम के प्रति गंभीरता अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करेगी.
पुराने कामों को पूरा करने का दिन
व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन पुराने कामों को पूरा करने पर ध्यान देने का है. लंबे समय से अटके हुए कार्यों को व्यवस्थित और पूरे करने का प्रयास करें. आज नए काम की शुरुआत करने से पहले पुराने कामों को निपटाने से आगे की योजना बनाना आसान होगा.
बजट बनाकर चलना रहेगा बेहतर
धन के मामले में आज स्थिति सामान्य बनी रहेगी. आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा. परिवार से जुड़े कुछ अतिरिक्त खर्च आज सामने आ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा. घर के किसी सदस्य की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है.
आज का अचूक उपाय
आज बुधवार का पावन दिन है जो भगवान गणेश को समर्पित होता है इसलिए आज भगवान गणेश को 21 दुर्वा घास अर्पित करें साथ ही ओम गन गणपतए नमः का जाप करे . यह उपाय करने से घर में सुख समृद्धि और धन की वृद्धि होगी.
About the Author
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ें