Last Updated:
Share Market : शेयर बाजार खुलने से पहले ही गिरावट का संकेत मिलने लगा है. आज गिफ्ट निफ्टी भी गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा और संकेत मिल रहा है कि आज बाजार की ओपनिंग भी कमजोर रह सकती है. वैसे तो ब्रेंट क्रूड में नरमी आई है, लेकिन फिर भी यह 99 डॉनर प्रति बैरल के आसपास दिख रहा है.
शेयर बाजार में आज कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं.
नई दिल्ली. हर दिन शेयर बाजार खुलने से पहले ही निवेशकों का कौतुहल बढ़ जाता है कि आज उनके लिए मुनाफे वाला दिन होगा या नुकसान का. अगर आप भी इसी उहापोह में हैं और आज बुधवार 23 सितंबर को शेयर बाजार में निवेश करने की तैयारी कर रहे तो गिफ्ट निफ्ट ने पहले ही संकेत दे दिया है. आज सुबह गिफ्ट निफ्टी 58 अंकों से ज्यादा की गिरावट पर ट्रेड कर रहा है, जिससे बाजार की कमजोर ओपनिंग का संकेत मिलता है. गिफ्ट निफ्टी आज सुबह 0.25 फीसदी गिरावट के साथ 23,341.50 पर कारोबार कर रहा है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…
और पढ़ें