Last Updated:
Election Commission Dispute Live: चुनाव आयोग में SIR को लेकर कथित मतभेद की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 मह…और पढ़ें

चुनाव आयोग में SIR को लेकर कथित मतभेद की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. (फाइल फोटो PTI)
EC Gyanesh Kumar Live: निर्वाचन आयोग को लेकर सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. इंडियनल एक्सप्रेक की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की. इनमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया से लेकर चुनावी व्यवस्था और SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दे शामिल होने की बात कही गई है. रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है. उन्होंने वोट चोरी को राजद्रोह बताया और कहा कि समय आने पर वह इस मुद्दे को लेकर कार्रवाई की बात करेंगे. विपक्ष की ओर से प्रियंका गांधी और अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नेताओं ने भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं.
हालांकि इस पूरे विवाद के बीच चुनाव आयोग की ओर से भी सफाई सामने आई है. आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें SIR समेत आयोग के फैसलों को लेकर तीनों चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद होने की बात कही गई थी. सूत्रों के मुताबिक आयोग में किसी मुद्दे पर विचार के दौरान चुनाव आयुक्त सवाल उठा सकते हैं. वे स्पष्टीकरण मांग सकते हैं या अपनी टिप्पणी भी दर्ज करा सकते हैं. लेकिन हर टिप्पणी को औपचारिक असहमति यानी अलग मत नहीं माना जा सकता. आयोग के सूत्रों का कहना है कि SIR समेत सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं और इनमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी रही है. ऐसे में अब बड़ा सवाल यही है कि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में जिन कथित आपत्तियों का जिक्र किया गया है उनका वास्तविक स्वरूप क्या था और आयोग की ओर से दी गई सफाई इन दावों को किस तरह स्पष्ट करती है. इसी मुद्दे पर अब सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है. लाइव ब्लॉग में हम आपको इस मामले से जुड़े हर बड़े अपडेट से रूबरू कराएंगे.
लाइव अपडेट्स
September 23, 202613:57 IST
EC Gyanesh Kumar Live: चुनाव आयोग में कथित मतभेद की रिपोर्ट से सियासी हलचल
Election Commission Dispute Live: निर्वाचन आयोग को लेकर सामने आई इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की. इन आपत्तियों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने से लेकर SIR और चुनावी व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों का जिक्र किया गया है.