Last Updated:
Sabarimala Theft: सबरीमाला मंदिर में सोने के आभूषण को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सन्निधानम के स्ट्रॉन्ग रूम में रखा 446 ग्राम का सोने का मुकुट गायब मिला. उसकी जगह नकली मुकुट रखा गया था. हाईकोर्ट के निर्देश पर जस्टिस के.टी. शंकरन की अगुवाई में चल रही जांच के दौरान यह मामला सामने आया. जांच में आरणमुला देवस्वोम के स्ट्रॉन्ग रूम से चार ग्राम की सोने की माला भी गायब मिली. मुकुट साल 2012 में तमिलनाडु के भक्तों ने अर्पित किया था. इसे CCTV निगरानी से बाहर रखा गया था. अब देवस्वोम बोर्ड सुरक्षा चूक समेत पूरे मामले की जांच करेगा.
सबरीमाला सन्निधानम के स्ट्रॉन्ग रूम से 446 ग्राम का सोने का मुकुट गायब मिला है. (फाइल फोटो PTI)
सबरीमाला मंदिर में एक बार फिर सोने के आभूषण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है. इस बार मामला किसी छोटे-मोटे गहने का नहीं है. सन्निधानम के स्ट्रॉन्ग रूम में रखा 446 ग्राम का सोने का मुकुट गायब मिला है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वहां असली मुकुट की जगह नकली मुकुट रखा मिला. यानी किसी ने सिर्फ सोना गायब नहीं किया बल्कि असली गहने को हटाकर उसकी जगह दूसरा मुकुट रख दिया. मामला तब खुला जब मंदिर के पवित्र आभूषणों की गिनती और जांच चल रही थी. यह जांच हाईकोर्ट के निर्देश पर जस्टिस के.टी. शंकरन की अगुवाई में हो रही है. जांच के दौरान मुकुट को लेकर यह बड़ा अंतर सामने आया. अब सुरक्षा व्यवस्था से लेकर उस दौरान जिम्मेदार रहे अधिकारियों और कर्मचारियों तक पर सवाल उठ रहे हैं.
यह मुकुट साल 2012 में तमिलनाडु के भक्तों ने सबरीमाला मंदिर में अर्पित किया था. इसे सन्निधानम से आरणमुला के मुख्य स्ट्रॉन्ग रूम में भेजा जाना था. लेकिन मुकुट को ऐसी जगह रखा गया जहां CCTV कैमरों की निगरानी नहीं थी. अब जांच में सामने आया है कि स्ट्रॉन्ग रूम में मौजूद मुकुट असली नहीं है. उसकी जगह नकली या कम मूल्य के आभूषण से बना मुकुट रखा गया था. इसी जांच के दौरान आरणमुला देवस्वोम के स्ट्रॉन्ग रूम से चार ग्राम की सोने की माला भी गायब मिली. एक तरफ सोने का मुकुट गायब है और दूसरी तरफ सोने की माला भी नहीं मिल रही. ऐसे में जांच का दायरा बढ़ना तय माना जा रहा है. देवस्वोम बोर्ड ने भी सुरक्षा चूक समेत सभी पहलुओं की जांच की बात कही है.
446 ग्राम का सोने का मुकुट गायब
सन्निधानम के स्ट्रॉन्ग रूम में 446 ग्राम का सोने का मुकुट रखा गया था. जांच के दौरान पता चला कि असली मुकुट वहां नहीं है. उसकी जगह नकली मुकुट मौजूद था. जांच टीम ने गिनती और सत्यापन के दौरान इस अंतर को पकड़ा.
2012 में तमिलनाडु के भक्तों ने किया था अर्पित
यह मूल्यवान मुकुट साल 2012 में तमिलनाडु के भक्तों ने सबरीमाला नदा में अर्पित किया था. इसे बाद में सन्निधानम से आरणमुला के मुख्य स्ट्रॉन्ग रूम में स्थानांतरित किया जाना था. लेकिन इसे CCTV निगरानी से बाहर एक जगह रखा गया था. अब इसी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
आरणमुला से चार ग्राम की सोने की माला भी गायब
मामला सिर्फ मुकुट तक सीमित नहीं है. आरणमुला देवस्वोम के स्ट्रॉन्ग रूम में रखी चार ग्राम की सोने की माला भी गायब मिली है. एक ही जांच के दौरान दो अलग-अलग सोने के आभूषणों के गायब होने से मामला और गंभीर हो गया है.
हाईकोर्ट की जांच में खुला मामला
हाईकोर्ट के निर्देश पर जस्टिस के.टी. शंकरन की अगुवाई में मंदिर के तिरुवाभरणों की गिनती और जांच चल रही है. इसी दौरान असली मुकुट की जगह नकली मुकुट रखे होने की जानकारी सामने आई. गिनती के पहले चरण की रिपोर्ट अगले महीने के पहले सप्ताह में हाईकोर्ट के सामने पेश की जाएगी.
देवस्वोम बोर्ड करेगा विस्तृत जांच
देवस्वोम बोर्ड के अध्यक्ष के. जयकुमार ने कहा है कि सुरक्षा चूक समेत सभी पहलुओं की विस्तृत जांच होगी. मुकुट रखे जाने के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी जांच केंद्रित रहेगी. हाईकोर्ट की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले को विशेष जांच दल को सौंपने समेत आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा. बोर्ड ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है.
About the Author
सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें