Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

इस्तीफा नहीं दिया तो अक्टूबर से प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार पर का ऐलान प्रशांत भूषण का भी हमला…


SIR की प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष और सीजेपी का हमला तेज हो गया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दो जूनियर चुनाव आयुक्तों ने उनकी राय से असहमति जताते हुए 10 महीने में 14 बार आपत्ति दर्ज कराई. रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस ने देशभर में चुनाव आयोग के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन कर रही है. नई दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. इंडियन यूथ कांग्रेस ने 5 रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक मार्च निकाल रही है. वहीं CJP के संयोजक अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार को 78 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टिमेटम दिया है. साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि अगर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता है तो 2 अक्टूबर से पूरे देशभर में CJP प्रदर्शन करेगी.

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतर गई है. राजद 25 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर दोपहर करीब 2 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करेगा. वहीं अभिजीत दीपके ने विपक्ष से सवाल किया कि अगर चुनाव में धांधली होती है तो विपक्षी दल चुनाव लड़ते क्यों हैं. उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी, एमके स्टालिन और पिनारायी विजयन समेत विपक्षी नेताओं के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वोट काटे गए. इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राजीव गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करते हुए कहा कि एक प्रधानमंत्री ने जेन-जी को वोट का अधिकार दिया तो दूसरे ने उसे छीनने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि 1988 में संविधान के 61वें संशोधन के जरिए मतदान की न्यूनतम उम्र 21 से घटाकर 18 साल की गई थी.

September 25, 202613:06 IST

ECI Gyanesh Kumar Live: जयपुर नगर निगम में मतदान के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन, लगाए ‘वोट चोरी’ के आरोप

Protest Against EC News Live: जयपुर में नगर निगम चुनाव के मतदान के बीच कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी के कुछ नेताओं को मतदान केंद्र में प्रवेश दिया गया, जबकि कांग्रेस विधायकों को रोका गया. इसी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया और बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया. राजस्थान में तीन नगर निगमों में मतदान हो चुका है. वहीं कोटा नगर निगम में बीजेपी का मेयर चुना गया है.

September 25, 202612:58 IST

Protest Against EC News Live: पटना में कांग्रेस का प्रदर्शन, आर ब्लॉक चौराहा से EC ऑफिस तक निकलेगा मार्च

ECI Gyanesh Kumar Live: पटना में कांग्रेस चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और मार्च करने की तैयारी में है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में आर ब्लॉक चौराहा से निर्वाचन आयोग कार्यालय तक मार्च निकाला जाएगा. सांसद पप्पू यादव भी इस मार्च में शामिल होंगे. प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा गेट के पास बैरिकेडिंग की गई है. वाटर कैनन भी तैनात किया गया है. पुलिस की तैयारी से संकेत है कि प्रदर्शनकारियों को निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर जाने से रोका जा सकता है.

September 25, 202612:53 IST

ECI Gyanesh Kumar Live: लखनऊ में कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, अजय राय भी हुए शामिल

Protest Against EC News Live: लखनऊ में कांग्रेस चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर हो रहे इस प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय राय भी शामिल हुए हैं. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अभी कार्यकर्ता जुट रहे हैं और करीब एक घंटे बाद प्रदर्शन शुरू होगा. वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से फिलहाल किसी प्रदर्शन की जानकारी नहीं है.

September 25, 202612:38 IST

Protest Against EC News Live: EC विवाद पर BJP के हमले को प्रियंका गांधी ने बताया ‘बासी और कमजोर कहानी’

ECI Gyanesh Kumar Live: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से जुड़े विवाद को लेकर बीजेपी के कांग्रेस पर हमले को ‘बासी और कमजोर कहानी’ बताया. वायनाड में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दावों के समर्थन में तथ्य और सबूत मौजूद हैं. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी का नेतृत्व चुनाव आयोग को प्रभावित कर चुनाव में दखल दे रहा है तो यह ‘देशद्रोह जैसा कृत्य’ होगा. कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन की तैयारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में तय की जाएगी.

September 25, 202612:15 IST

ECI Gyanesh Kumar Live: ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन: CJP

Protest Against EC News Live: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से मुंबई में देशव्यापी प्रदर्शन शुरू किया जाएगा. CJP के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार ने कल तक इस्तीफा नहीं दिया तो पार्टी 2 अक्टूबर को मुंबई से अपना आंदोलन शुरू करेगी और इसे देश के अलग-अलग शहरों तक ले जाएगी. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन गांधी जयंती के दिन शुरू किया जाएगा. अभिजीत दिपके ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में गड़बड़ी के बावजूद विपक्षी पार्टियां अपनी राजनीतिक मौजूदगी बनाए रखने के लिए चुनाव में हिस्सा ले रही हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे चुनावों में भाग लेना कथित तौर पर गलत प्रक्रिया को वैधता देता है. दिपके ने सवाल उठाया कि अगर नेताओं के वोट चोरी होने, विधायकों-सांसदों के पाला बदलने और पार्टियों के टूटने का खतरा बना हुआ है तो ऐसी व्यवस्था में राजनीतिक अस्तित्व बचाने की कोशिश कब तक चल सकती है.

September 25, 202611:26 IST

Protest Against EC News Live: प्रशांत भूषण का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला

ECI Gyanesh Kumar Live: वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने शुक्रवार (25 सितंबर 2026) को चुनाव आयोग से जुड़े विवाद को बेहद गंभीर बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने आयोग के कामकाज को एक व्यक्ति के नियंत्रण में कर दिया है और बाकी दो चुनाव आयुक्तों की बार-बार दर्ज की गई आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया. प्रशांत भूषण ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की पूरी आईटी व्यवस्था को सेंट्रलाइज कर दिया गया है. उनके मुताबिक, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने से जुड़े फैसले अब दिल्ली से लिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘यह इतना गंभीर मामला है कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ पद से हटाना ही नहीं चाहिए, बल्कि उनके खिलाफ मुकदमा भी चलना चाहिए.’

September 25, 202611:18 IST

ECI Gyanesh Kumar Live: SIR को लेकर चुनाव आयोग पर बढ़ा दबाव

Protest Against EC News Live: SIR की प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष और सीजेपी के हमले के बीच देशभर में प्रदर्शन की तैयारी है. कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन, बिहार में राजद के पुतला दहन और युवा कांग्रेस के मार्च से यह मुद्दा सड़क पर भी पहुंच गया है. वहीं सीजेपी ने SIR की जांच से लेकर चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव तक तीन प्रमुख मांगें रखी हैं.

September 25, 202611:18 IST

Protest Against EC News Live: जयराम रमेश ने राजीव गांधी और मोदी की तुलना की

ECI Gyanesh Kumar Live: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना की. उन्होंने कहा, ‘एक प्रधानमंत्री ने जेन-जी को वोट का अधिकार दिया, दूसरे ने उसे छीनने की कोशिश की.’ जयराम रमेश ने कहा कि दिसंबर 1988 में संविधान के 61वें संशोधन के जरिए मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई थी. उनके मुताबिक इस कदम ने युवाओं को मतदान का अधिकार देकर सशक्त किया.

September 25, 202611:17 IST

Protest Against EC News Live: अभिजीत दीपके का विपक्ष से सवाल

ECI Gyanesh Kumar Live: सीजेपी संयोजक अभिजीत दीपके ने विपक्षी दलों से सवाल किया कि जब चुनावों में धांधली होती है तो वे चुनाव लड़ते क्यों हैं. उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी, एमके स्टालिन और पिनारायी विजयन समेत विपक्षी नेताओं के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वोट काटे गए. ये दावे सीजेपी की ओर से किए गए हैं.

September 25, 202611:17 IST

Protest Against EC News Live: बिहार में राजद आज जलाएगा ज्ञानेश कुमार का पुतला

ECI Gyanesh Kumar Live: राष्ट्रीय जनता दल की ओर से 25 सितंबर को पूरे बिहार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. राजद के मुताबिक यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश और कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के परामर्श पर हो रहा है. सभी जिला मुख्यालयों पर दोपहर करीब 2 बजे पुतला दहन किया जाएगा.

September 25, 202611:16 IST

ECI Gyanesh Kumar Live: दिल्ली में चुनाव आयोग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Protest Against EC News Live: कांग्रेस ने SIR को लेकर देशभर में चुनाव आयोग के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया है. वहीं दिल्ली में चुनाव आयोग की इमारत के सामने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भारतीय युवा कांग्रेस ने भी 5 रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक मार्च का ऐलान किया है. प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

September 25, 202611:15 IST

Protest Against EC News Live: सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार को दिया 78 घंटे का अल्टिमेटम

ECI Gyanesh Kumar Live: SIR की प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष और सीजेपी का हमला तेज हो गया है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि उनके दो जूनियर चुनाव आयुक्त उनकी राय से सहमत नहीं थे और 10 महीने में 14 बार आपत्ति जताई. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट सामने आने के बाद सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार को 78 घंटे के भीतर इस्तीफा देने का अल्टिमेटम दिया. उन्होंने कहा कि अगर इस्तीफा नहीं दिया गया तो जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन किया जाएगा. सीजेपी ने SIR की स्वतंत्र जांच, पुरानी मतदाता सूची बहाल करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त व निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की मांग रखी है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top