Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जमशेदपुर में तेज बारिश घरों में घुसा पानी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर कई वाहन डूबे नदियों का बढ़ा…




जमशेदपुर में बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर दिख रहा है। पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जमशेदपुर के लोगों की जिंदगी पर असर डाला है। शुक्रवार सुबह से तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। सड़कों, गलियों और घरों के आसपास पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई जगह नालियों का पानी भी घरों में आ गया लगातार बारिश से सोनारी, आदर्शनगर, बर्मामाइंस, मानगो, बारिडीह और काशीडीह समेत कई इलाकों के घरों में पानी घुस गया है। कई जगह नालियों का पानी भी घरों में आ गया, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बिगड़ गई है। जिन परिवारों के घरों में पानी घुसा है, उन्हें ऊपरी मंजिलों या सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी पड़ी है। आदर्शनगर अपार्टमेंट में हालात सबसे गंभीर सोनारी के आदर्शनगर अपार्टमेंट में हालात सबसे गंभीर हैं। यहां एक मंजिल तक बारिश और नाली का पानी भर गया है, जिससे दर्जनों वाहन डूब गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 50 से 60 गाड़ियां पानी में डूबी हुई हैं। कई परिवारों को अपना सामान बचाने के लिए रातभर मेहनत करनी पड़ी और उन्हें दूसरी-तीसरी मंजिल पर जाना पड़ा। नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ी लगातार बारिश का असर शहर की दो मुख्य नदियों स्वर्णरेखा और खरकई पर भी दिख रहा है। पानी का स्तर तेजी से बढ़ने से दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इससे नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने को कहा है। बारिश और पानी भरने से स्कूल जाने वाले बच्चे, अस्पताल जाने वाले मरीज और ऑफिस जाने वाले कर्मचारी अपने घरों में फंसे हैं। कई मुख्य सड़कों पर पानी भरने से यातायात पर भी असर पड़ा है। घरों में पानी घुसने से फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और दूसरे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। इससे लोगों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top