Last Updated:
Aaj Ka Mausam 26 September: मौसम विभाग ने 26 सितंबर 2026 के लिए ताजा वेदर अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम की वजह से कई राज्यों में मौसम का मिजाज तूफानी बना हुआ है. IMD ने 26 राज्यों में अगले 20 घंटों में 65 से 70 KMPH की रफ्तार से हवा चलने और मध्यम दर्जे से लेकर मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है. बंगाल-ओडिशा के साथ ही बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब जैसे राज्यों में मौसम का मिजाज तल्ख रह सकता है.
भारतीय मौसम विभाग ने बिहार-यूपी समेत 26 राज्यों के लिए तूफानी मौसम का अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश से जलभराव की समस्या पैदा होने की आशंका है. (फोटो: Reuters)
Aaj Ka Mausam 26 September: देश के कई हिस्सों में सितंबर के आखिरी सप्ताह में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. दक्षिण ओडिशा और उससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन उत्तर से उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मौजूदा वेदर सिस्टम दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण आंतरिक ओडिशा के ऊपर केंद्रित था. यह नुआपाड़ा से उत्तर-पश्चिम में और रायपुर से करीब 80 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है. इसके अगले 12 घंटे तक डिप्रेशन की तीव्रता बनाए रखते हुए उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और उसके बाद अगले 12 घंटे में कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) में बदलने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से मध्य भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक व्यापक बारिश हो सकती है. इसके साथ ही उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) भी सक्रिय है. पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ करीब 72 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ 26 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में बनी हुई है. दोनों सिस्टम के प्रभाव से कई राज्यों में भारी, बहुत भारी और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. कुल मिलाकर अगले 20 घंटों में 26 राज्यों में मौसम का मिजाज तल्ख रह सकता है. इन प्रदेशों के कुछ क्षेत्रों में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने का भी पूर्वानुमान है.
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन और डीप डिप्रेशन की वजह से देश के कई राज्यों में तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है. तकरीबन 26 राज्यों में मौसम का तेवर गरम रह सकता है. बंगाल की खाड़ी से सटे राज्यों खासकर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तूफानी हवा के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है. आईएमडी ने अगले दो से तीन दिनों तक समंदर में न जाने की चेतावनी दी है. इस दौरान में समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने खासतौर पर मछुआरों को सावधान किया है.
छत्तीसगढ़ में आज मौसम कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ (26 सितंबर को मध्यम से तेज बारिश का अनुमान): डिप्रेशन के सीधे प्रभाव के कारण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. राज्य में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है. 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है और 27 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.
The Depression over north Chhattisgarh moved nearly northwards with a speed of 15 kmph during past 06 hours and lay centered at 1800 UTC of 25th September 2026 over north Chhattisgarh & adjoining Northeast Madhya Pradesh, near latitude 22.8°N and longitude 82.1°E, close to Pendra… pic.twitter.com/QHbT6MLOLe