Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पुढच्या वर्षी लवकर या गिरगांव चौपाटी पर बप्पा को विदाई देते वक्त भावुक हुए अनंत अंबानी…


होमताजा खबरदेश

अगले बरस तू जल्दी आ… चौपाटी पर बप्पा को विदाई देते वक्त भावुक हुए अनंत अंबानी

Last Updated:

मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर लालबागचा राजा के विसर्जन के दौरान बेहद भावुक पल देखने को मिला. रिलायंस के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने अरबी समंदर में विसर्जन तराफे पर पहुंचकर बप्पा का अंतिम आशीर्वाद लिया. उन्होंने हाथ जोड़कर ‘पुढच्या वर्षी लवकर या’ कहकर गणपति को भावुक विदाई दी. इस दौरान हजारों भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ था. अनंत अंबानी ने न्यूज18 मराठी के साथ खास बातचीत में अपनी भावनाएं साझा कीं.

अगले बरस तू जल्दी आ… चौपाटी पर बप्पा को विदाई देते वक्त भावुक हुए अनंत अंबानीZoom

बप्पा को विदा करने पहुंचे अनंत अंबानी ने News18 मराठी से खास बातचीत की.

मुंबई: मशहूर गिरगांव चौपाटी पर लालबागचा राजा के विसर्जन के समय बेहद भक्तिमय और भावुक माहौल बन गया. अरब सागर के गहरे पानी में जैसे ही राजा की भव्य प्रतिमा को विसर्जन तराफे पर स्थापित किया गया, वैसे ही उद्योगपति अनंत अंबानी भी वहां पहुंचे. उन्होंने हजारों श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए. रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने पूरी श्रद्धा के साथ सिर झुकाकर प्रार्थना की. इसके बाद उन्होंने नम आंखों से ‘पुढच्या वर्षी लवकर या’ कहकर अपने आराध्य को विदाई दी. इस खास मौके पर समंदर किनारे खड़े भक्तों की आंखें भी नम हो गईं. पूरा चौपाटी परिसर गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा. मौके पर मौजूद न्यूज18 मराठी के प्रतिनिधि उदय जाधव ने इस दौरान अनंत अंबानी से एक्सक्लूसिव बातचीत भी की.

विसर्जन तराफे पर पहुंचकर अनंत अंबानी ने बप्पा से क्या मांगा?

गिरगांव चौपाटी पर लालबागचा राजा के विसर्जन का नजारा देखने लायक था. भारी सुरक्षा और क्रेन की मदद से प्रतिमा को विशेष विसर्जन राफ्ट पर उतारा गया. इस दौरान अनंत अंबानी खुद गहरे समंदर में बने इसी प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहे. उन्होंने पारंपरिक अंदाज में हाथ जोड़कर बप्पा के चरणों में वंदना की. अनंत अंबानी ने धीमी आवाज में प्रार्थना करते हुए कहा, ‘पुढच्या वर्षी लवकर या’. उनके चेहरे पर बप्पा की विदाई का दर्द साफ झलक रहा था. वहां मौजूद अन्य सेवादारों और भक्तों ने भी उनके साथ मिलकर गणपति के जयकारे लगाए.

न्यूज18 मराठी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में क्या कहा?

विसर्जन स्थल पर न्यूज18 मराठी के रिपोर्टर उदय जाधव ने अनंत अंबानी से ग्राउंड जीरो पर बात की. इस खास बातचीत में अनंत अंबानी ने बप्पा के प्रति अपनी अटूट आस्था जाहिर की. उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव का यह समय पूरे महाराष्ट्र और देश के लिए सबसे पवित्र होता है. बप्पा जब विदा होते हैं, तब हर भक्त का दिल भारी हो जाता है. अंबानी परिवार हमेशा से लालबागचा राजा का अनन्य भक्त रहा है. अनंत अंबानी लगातार पंडाल में दर्शन के लिए भी जाते रहे हैं. विसर्जन के इस अंतिम क्षण में उनकी उपस्थिति ने वहां मौजूद भक्तों का उत्साह दोगुना कर दिया.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top