Last Updated:
Agniveer Vayu Answer Key 2026: इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु Intake 02/2027 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. उम्मीदवार 28 सितंबर की रात 11:55 बजे तक ऑफिशियल पोर्टल पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसकी सैलरी और पूरी डिटेल यहां चेक करें.
Agniveer Vayu Answer Key 2026: अग्निवीर वायु आंसर की जारी हो चुकी है
नई दिल्ली (Agniveer Vayu Answer Key 2026). भारतीय वायुसेना (IAF) में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु Intake 02/2027 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस बार अग्निवीर वायु परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपने सवालों के जवाब आसानी से क्रॉस-चेक कर सकते हैं. इससे उन्हें सरकारी रिजल्ट का आइडिया लग जाएगा.
अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा 2026 टाइमलाइन
परीक्षा तिथियां: 22 और 23 सितंबर 2026
आंसर-की और ऑब्जेक्शन विंडो की शुरुआत: 26 सितंबर 2026 (सुबह 10:00 बजे)
आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख: 28 सितंबर 2026 (रात 11:55 बजे तक)
अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?
अगर आप अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की देखना चाहते हैं तो नीचे लिखे ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- इंडियन एयरफोर्स के ऑफिशियल भर्ती पोर्टल iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए Agniveer Vayu से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद ‘Candidate Login Intake 02/2027’ का ऑप्शन चुनें.
- अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड एंटर करके पोर्टल पर लॉगिन कर लें.
- लॉगिन होते ही स्क्रीन पर आपका क्वेश्चन पेपर, प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी.
- इसे ध्यान से चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
आपत्ति दर्ज कराने के जरूरी नियम
अगर आपको लगता है कि आंसर-की में दिया गया कोई उत्तर गलत है तो आप उस पर चैलेंज कर सकते हैं. ध्यान रखें कि आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी. 28 सितंबर 2026 की रात 11:55 बजे के बाद या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर बोर्ड बिल्कुल विचार नहीं करेगा. इसके बाद सब्जेक्ट एक्सपर्ट की टीम सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी और जरूरत पड़ने पर बदलाव के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी.
अग्निवीर वायु को सैलरी और सुविधाएं क्या मिलेंगी?
अग्निवीर वायु के रूप में चुने जाने वाले युवाओं को शुरुआत से ही बेहतरीन सैलरी और भत्ते मिलते हैं:
- पहला साल: 30,000 रुपये मासिक पैकेज (करीब 21,000 रुपये इन-हैंड सैलरी).
- चौथा साल: बढ़ते-बढ़ते मासिक पैकेज 40,000 रुपये तक पहुंच जाता है.
- सेवा निधि पैकेज: 4 साल की सेवा पूरी होने पर ब्याज सहित लगभग 10.04 लाख रुपये का शानदार अमाउंट मिलता है.
- अन्य लाभ: इसके अलावा जवानों को 48 लाख रुपये का जीवन बीमा और अन्य जरूरी भत्ते भी दिए जाते हैं.
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…
और पढ़ें