Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

साइक्लोन अर्नब हुआ कमजोर में आंधी बारिश से बड़ी तादाद में मौतें बिहार में घर डूबे पहाड़ों पर भारी बर्फबारी…


होमताजा खबरदेश

साइक्लोन अर्नब कमजोर, UP में आंधी-बारिश से 50+ मौतें, बिहार में 500 घर डूबे

Last Updated:

Cyclone Arnab Live: साइक्लोन अर्नब का असर कमजोर पड़ने के बाद भी यूपी और बिहार में बारिश-बाढ़ की मुसीबत बनी हुई है. यूपी में 45 शहरों में करीब 65 घंटे से बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के बीच दो दिन…और पढ़ें

साइक्लोन अर्नब कमजोर, UP में आंधी-बारिश से 50+ मौतें, बिहार में 500 घर डूबेZoom

बिहार में साइक्लोन अर्नब का असर कमजोर पड़ गया है. (फाइल फोटो)

Cyclone Arnab Live: बिहार में साइक्लोन अर्नब का असर कमजोर पड़ गया है लेकिन बारिश और बाढ़ की मुश्किल अभी खत्म नहीं हुई है. राज्य में पिछले 72 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. नेपाल के तराई क्षेत्र में भी बारिश के कारण गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं. इसका असर 17 जिलों के करीब 6 हजार गांवों पर पड़ा है. करीब 500 गांव बाढ़ के पानी से घिरे बताए जा रहे हैं. सुपौल के करीब 50 गांवों में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों पर नजर रखी जा रही है. दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या और जौनपुर समेत 45 शहरों में करीब 65 घंटे से बारिश का दौर जारी है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. 22 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है. आंधी और बारिश के कारण दो दिनों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी है. कई इलाकों में पेड़ और बिजली के पोल गिरने से परेशानी बढ़ी है. किसानों की सैकड़ों बीघा फसलों को भी नुकसान पहुंचा है.

September 27, 202610:16 IST

Cyclone Arnab Live: हिमाचल प्रदेश में किन्नौर की चोटियों पर बर्फबारी, 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

साइक्लोन अर्नब लाइव: हिमाचल प्रदेश में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली. राजधानी शिमला समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई. कल्पा में सबसे ज्यादा 20.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि शिमला में 9 मिलीमीटर बारिश हुई. किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी दर्ज किया गया है. पूह के कुन्नू और छितकुल में बर्फ की सफेद चादर दिखाई देने लगी है. मौसम विभाग ने राज्य के 5 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है.

September 27, 202609:51 IST

Cyclone Arnab Live: बिहार में कमजोर पड़ा साइक्लोन अर्नब, कोसी-गंडक उफान पर

साइक्लोन अर्नब लाइव: बिहार में साइक्लोन अर्नब का असर अब कमजोर पड़ने लगा है. हालांकि लगातार बारिश का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. पिछले 72 घंटे से बारिश और तेज हवाओं के कारण राज्य में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. 30 सितंबर तक बारिश की गतिविधि कमजोर होने की संभावना है और कई इलाकों में धूप भी निकल सकती है. दूसरी ओर नेपाल के तराई क्षेत्र में जारी बारिश से गंडक और कोसी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है. इसके चलते 17 जिलों के करीब 6 हजार गांव प्रभावित बताए जा रहे हैं. करीब 500 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं.

September 27, 202609:51 IST

Cyclone Arnab Live: उत्तर प्रदेश में 65 घंटे से बारिश, 22 जिलों में बाढ़ का खतरा

साइक्लोन अर्नब लाइव: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं. लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या और जौनपुर समेत करीब 45 शहरों में 65 घंटे से बारिश का दौर जारी है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं. मौसम के इस असर के बीच 22 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा बताया गया है. आंधी और बारिश से पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं. पिछले दो दिनों में बारिश और तूफान से 29 लोगों की मौत की जानकारी है.

September 27, 202609:50 IST

Cyclone Arnab Live: मध्य प्रदेश में मानसून की 95.4% बारिश पूरी, सामान्य कोटे से अभी पीछे

साइक्लोन अर्नब लाइव: मध्य प्रदेश में सितंबर के आखिरी दिनों में पूर्वी हिस्सों में हुई बारिश से मानसूनी आंकड़ा जरूर बढ़ा है. राज्य में अब तक औसतन 35.6 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है. यह मानसून के कुल औसत कोटे का 95.4 प्रतिशत है. हालांकि प्रदेश अभी सामान्य बारिश की श्रेणी में नहीं पहुंचा है. 96 से 104 प्रतिशत बारिश को सामान्य माना जाता है. यानी सामान्य मानसूनी बारिश का आंकड़ा छूने के लिए मध्य प्रदेश को अभी कुछ और बारिश की जरूरत है.

September 27, 202609:50 IST

Cyclone Arnab Live: राजस्थान में 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, कोटा-जैसलमेर में गिरे ओले

साइक्लोन अर्नब लाइव: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवाती सिस्टम के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है. रविवार को राज्य के 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार को कोटा के मंडाना और जैसलमेर के मोहनगढ़ समेत कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे. मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top