Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

थाईलैंड का गणेश भक्त पिता के एक उपहार से खड़ा कर दिया मूर्तियों का संसार मोदी ने सुनाया किस्सा…


होमताजा खबरदेश

थाईलैंड का गणेश भक्त: पिता के गिफ्ट से खड़ा किया 10000 मूर्तियों का संसार

Last Updated:

Mann Ki Baat: पीएम मोदी में भारतीय संस्कृति के वैश्विक विस्तार का जिक्र करते हुए थाईलैंड के अनन्य गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन की प्रेरक कहानी साझा की. पीएम मोदी ने बताया कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश के प्रति श्रद्धा की कोई भौगोलिक सीमा नहीं है. थाईलैंड में ‘फ्रा फिकानेत’ के रूप में पूजे जाने वाले गणपति के प्रति पंथौन की आस्था तब जगी, जब 19 साल की उम्र में उनके पिता ने उन्हें बाप्पा की एक तस्वीर भेंट की थी.

थाईलैंड का गणेश भक्त: पिता के गिफ्ट से खड़ा किया 10000 मूर्तियों का संसारZoom

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने की थाईलैंड के ‘गणेश भक्त’ पंथौन थीरखानोन की तारीफ.

Thailand Ganesha Devotee: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में थाईलैंड के ‘गणेश भक्त’ पंथौन थीरखानोन की प्रशंसा की. पीएम मोदी ने पंथौन थीरखानोन की गणेश भक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से थाइलैंड के श्रद्धालुओं के बीच भी अष्टविनायक यात्रा लोकप्रिय हो चुकी है. प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने संबोधन में कहा, “हम सबने इस महीने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाया है. देशभर में पूरे भक्तिभाव से गणपति बाप्पा का स्वागत किया गया. यह पावन अवसर पूरे वातावरण को उमंग और उल्लास से भर देता है.”

पीएम मोदी ने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश ज्ञान, बुद्धि और शुभ कार्यों के आरंभ के प्रतीक हैं. उनके प्रति अगाध श्रद्धा सिर्फ भारत में ही नहीं है. थाइलैंड के पंथौन थीरखानोन का नाम लेते हुए उन्होंने कहा, “पंथौन थीरखानोन वैसे तो थाइलैंड के हैं. थाइलैंड में भगवान श्री गणेश की पूजा ‘फ्रा फिकानेत’ के रूप में की जाती है. जब वे 19 वर्ष (पंथौन थीरखानोन) के थे, तब उनके पिता ने उन्हें भगवान श्री गणेश की एक फोटो भेंट की थी. यहीं से अद्भुत भक्ति जागृत हुई.”

उन्होंने बताया, “वे (पंथौन थीरखानोन) भगवान श्री गणेश से जुड़ी परंपराओं के अध्ययन में चार दशक से भी अधिक समय बिता चुके हैं. उन्होंने भारत और नेपाल सहित एशिया के कई देशों की यात्रा की है. महाराष्ट्र से उनका विशेष लगाव रहा है. अष्टविनायक परंपरा के बारे में जानने के बाद वे कई बार यहां आ चुके हैं. उनके प्रयासों से थाइलैंड के श्रद्धालुओं के बीच भी अष्टविनायक यात्रा लोकप्रिय हो चुकी है. वर्ष 2002 में उन्होंने उत्तरी ‘थाइलैंड के चियांग माई में गणेश हिमाल म्यूजियम की स्थापना की. आज इसमें 10 हजार से अधिक गणेश प्रतिमाएं हैं.”

‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बताया कि म्यूजियम में उन भक्तों के लिए अष्टविनायक की प्रतिमाएं भी मौजूद हैं, जो भारत नहीं आ सकते. यहां हर रविवार सुबह करीब 10 बजे गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है. गणपति से जुड़े विशेष अवसरों पर भी अनुष्ठान होते हैं. यह बताता है कि भारत की आस्था, कला और सांस्कृतिक परम्पराएं दूसरे देशों में भी कैसे लोकप्रिय हो रही हैं. साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के लिए कामना की कि गणपति बप्पा का आशीर्वाद सभी पर हमेशा बना रहे.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top