Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बिहार में बनेगा किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर खत्म हो जाएगा बाजार का पूरा जाम


Last Updated:

New Flyover : बिहार के सुपौल जिले में 2 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का रास्ता साफ हो गया है. एनएचएआई ने 2 साल के भीतर इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा है. 3 नवंबर से प्रोजेक्ट की बोली शुरू हो जाएगी.

बिहार में बनेगा 2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, खत्म हो जाएगा बाजार का पूरा जामZoom

बिहार के सुपौल जिले में 2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा.

नई दिल्ली. एक्सप्रेसवे और फ्लाईओवर अब सिर्फ बड़े शहरों की सुविधा नहीं रह गए हैं. सरकार देशभर में अच्छी सड़कें और कनेक्टिवटी बनाने पर जोर दे रही है. इस योजना को आगे बढ़ाते हुए अब बिहार के सुपौल जिला स्थित सिमराही बाजार में 2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाने की तैयारी है. यह फ्लाईओवर 4 लेन का होगा और राष्ट्रीय राजमार्ग-72 से जोड़ते हुए बनाया जाएगा. इस फ्लाईओवर पर सर्विस और अप्रोच रोड भी बनाई जाएगी, जिससे कुल दूरी 2.04 किलोमीटर हो जाती है.

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस प्राजेक्ट के लिए नीलामी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. इसे बनाने में करीब 185 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान है. इस प्रोजेक्ट को 2 साल में पूरा करने का लक्ष्य है और इसका मेंटेनेंस पीरियड 10 साल का होगा. फ्लाईओवर बनने के बाद सिमराही बाजार को जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी. एनएच-72 को जोड़ते हुए बनाए जा रहे इस फ्लाई के बाद वाहनों को शहर के बीच से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अभी इसी कारण दिनभर जाम लगा रहता है.

कहां से शुरू होगा फ्लाईओवर
सुपौल को बिहार के कम विकास वाले जिलों में गिना जाता है. इस शहर के बीच से ही राष्ट्रीय राजामार्ग 72 गुजरता है. इससे वाहनों को आने-जाने में तो दिक्कत होती ही थी, स्थानीय लोग भी परेशान थे. इसी समस्या का हल निकालने के लिए सिमराही बाजार में 2 किलोमीटर का फ्लाई बनाने का प्रस्ताव रखा है. इसका निर्माण एनएचएआई की देखरेख में होगा. इस फ्लाईओवर को एनएच 27 की सर्विस लेन के साथ बनाया जाएगा और पूरे शहर को पार करते हुए निकाला जाएगा.

कब तक शुरू हो जाएगा काम
एनएचएआई की ओर से जारी नोटिस में 17 सितंबर को ही कॉन्ट्रैक्ट निकालने की बात कही गई है. ठेकेदार इसे हासिल करने के लिए 2 नवंबर की सुबह 11 बजे तक आवेदन दे सकते हैं. अच्छी तकनीक के साथ कम कीमत वाले कॉन्ट्रैक्ट को तरजीह दी जाएगी. प्रोजेक्ट के लिए निविदा को 3 नवंबर की सुबह 11.30 बजे से शुरू किया जाएगा. कॉन्ट्रैक्ट जीतने वाले को इसे 2 साल के भीतर पूरा करना होगा.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top