Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

असम में आशुतोष रांका की हिरासत पर भड़के अभिजीत दीपके बोले कल आ रहा हूं एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लेना…


होमताजा खबरदेश

रांका की हिरासत पर भड़के दीपके, बोले- असम आ रहा हूं, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर ल

Last Updated:

कॉकरोच जनता पार्टी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका की असम में हिरासत के बाद पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके ने पुलिस और सरकार पर हमला बोला है. सीजेपी का दावा है कि रविवार देर शाम तक रांका को रिहा नहीं किया गया था. इसके बाद दीपके ने ऐलान किया कि वह सोमवार सुबह असम पहुंचेंगे और पुलिस चाहे तो उन्हें एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर सकती है. दूसरी ओर, मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर से प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार कर दिया है. प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित था. दीपके ने इसके बाद जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है.

रांका की हिरासत पर भड़के दीपके, बोले- असम आ रहा हूं, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लZoom

आशुतोष रांका की हिरासत के बाद CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने असम पहुंचकर गिरफ्तारी देने की चेतावनी दी है. (Image: PTI)

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के को-कन्वीनर आशुतोष रांका की असम में हिरासत के बाद पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके ने पुलिस और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सीजेपी का दावा है कि रविवार देर शाम तक रांका को रिहा नहीं किया गया था. इस पर दीपके ने ऐलान किया कि वह सोमवार सुबह असम पहुंचेंगे और अगर पुलिस चाहे तो उन्हें एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर सकती है.

सीजेपी के मुताबिक, आशुतोष रांका एक दिन पहले गुवाहाटी पहुंचे थे. उनका कार्यक्रम पार्टी के स्वयंसेवियों और समर्थकों से मुलाकात का था. संगठन का आरोप है कि मुलाकात कार्यक्रम से पहले पुलिस ने रांका और सीजेपी की टीम के कई सदस्यों को हिरासत में ले लिया और उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले गई. दीपके ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया था कि असम पुलिस ने रांका और पार्टी की एक टीम को हिरासत में लिया है.

रांका के एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में वह एक चलती हुई गाड़ी में पुलिसकर्मियों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में रांका मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें और सीजेपी के स्वयंसेवियों को इसलिए हिरासत में लिया गया क्योंकि मुख्यमंत्री ‘असम के लोगों से डरते हैं’.

मैं कल सुबह असम के लिए फ्लाइट लूंगा, क्योंकि आशु को पुलिस ने अभी तक रिहा नहीं किया है. हम गिरफ्तारी या जेल की धमकियों के आगे नहीं झुकेंगे. आप मुझे कल एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर सकते हैं.

अभिजीत दीपके
फाउंडर, कॉकरोच जनता पार्टी

स्कूलों और काजीरंगा को लेकर लगाए आरोप
पुलिस द्वारा ले जाए जाते समय रांका ने आरोप लगाया कि उनका संगठन असम के स्कूलों की वास्तविक स्थिति सामने लाना चाहता है और इसी वजह से उन्हें रोका गया. रांका ने कहा कि सरकार को डर है कि अगर सीजेपी असम के स्कूलों की स्थिति देश के सामने रखेगा तो वास्तविकता सामने आ जाएगी. उन्होंने काजीरंगा में लोगों के अधिकारों को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. रांका ने यह भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव के जरिए जीत हासिल की गई है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top