Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कोडरमा में बाउंड्रीवॉल गिरने से मजदूर घायल दो की हालत गंभीर रांची रेफर मकान के निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा…




कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में मंगलवार को एक बाउंड्रीवॉल गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। वे एक मकान के निर्माण कार्य में लगे थे। घायलों में मनीष राम, प्रेम कुमार, बिनोद सिंह, राजू खान और मुकलाल कुमार शामिल हैं। उन्हें तुरंत स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, चित्रगुप्त नगर स्थित वृंदा भवन मैरिज हॉल में बाउंड्रीवॉल बन रही थी। मजदूर पुरानी दीवार को मजबूत करने के लिए उसे बीच-बीच से तोड़कर लोहे के पिलर डाल रहे थे। मंगलवार को काम के दौरान कमजोर हो चुकी बाउंड्रीवॉल अचानक मजदूरों पर गिर गई। सभी मजदूर मलबे के नीचे दब गए। गृहस्वामी और दूसरे मजदूरों ने उन्हें बाहर निकाला। शुरुआती इलाज के बाद मनीष राम और बिनोद सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रांची रेफर किया गया। तिलैया पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ले रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top