Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

आज का मौसम सितंबर बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की हवाएं बिहार समेत राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…


होमताजा खबरदेश

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात, 65KM की हवाएं; 22 राज्यों में IMD का अलर्ट

Last Updated:

IMD Weather Today 30 September: 30 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम करवट लेने वाला है. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हलचल के बीच समुद्री इलाकों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं. इनके झोंके 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर रहेगा. राजस्थान में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट है. झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तराखंड और हिमाचल में पहाड़ी मौसम बिगड़ सकता है. पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना है. तमिलनाडु और रायलसीमा में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवाएं चल सकती हैं. IMD ने कई 22 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.

ख़बरें फटाफट

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात, 65KM की हवाएं; 22 राज्यों में IMD का अलर्टZoom

30 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में 65KM तक हवाओं का असर रहेगा. (फाइल फोटो PTI)

Aaj Ka Mausam 30 September: कुछ राज्यों से मानसून की विदाई हो गई है और कुछ राज्यों से मानसून की विदाई चालू है. इस बीच 30 सितंबर को मौसम का मिजाज कई राज्यों में एक साथ बदने वाला है. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हलचल बनी हुई है. समुद्री इलाकों में हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. इसका असर सिर्फ समुद्र तक सीमित नहीं रहेगा. देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है. उत्तर प्रदेश और बिहार से लेकर झारखंड और पश्चिम बंगाल तक मौसम करवट लेगा. राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश के साथ तेज हवाओं का असर रह सकता है. पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी भारी बारिश का दौर बना रहने का अनुमान है. यानी सितंबर के आखिरी दिन मानसून जाते-जाते कई इलाकों में अपना असर दिखा सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने 22 राज्यों में अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों के ऊपर ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी और म्यांमार-बांग्लादेश के तटीय इलाकों के पास समुद्री हलचल तेज है. इसी वजह से कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा और बिजली चमकने की स्थिति बन सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है. राजस्थान में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. झारखंड में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. उत्तराखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे और ओडिशा में 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा चलने का अलर्ट है. मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के प्रभावित समुद्री हिस्सों में नहीं जाने की सलाह दी गई है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top