Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कोडरमा में मध्यान भोजन खाने से बच्चे बीमार छात्रों की तबीयत बिगड़ी पेट दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती फूड पॉइजनिंग की आशंका…




कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड में मध्यान भोजन खाने के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जामु के हरिजन टोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में यह घटना हुई। पेट दर्द होने के बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को विद्यालय में 62 बच्चे उपस्थित हुए थे। उनके लिए मध्यान भोजन में चावल, दाल और आलू-सोयाबीन की सब्जी बनाई गई थी। बच्चे अचानक से पेट दर्द से कराहने लगे शिक्षकों के अनुसार, मध्यान भोजन खाने के कुछ ही मिनट के बाद सभी बच्चे अचानक से पेट दर्द से कराहने लगे और देखते ही देखते दर्द से बेचैन बच्चे जमीन पर लोटने लगे।

इधर बच्चों को इस स्थिति में देखकर विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और सभी बच्चों को अलग-अलग वाहनों के माध्यम से आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो पहुंचाया। बच्चों के स्थिति सामान्य यहां सभी बच्चों को भर्ती किया गया और उनका इलाज जारी किया गया। करीब 1 घंटे तक इलाज चलने के बाद फिलहाल बच्चों के स्थिति सामान्य है। डॉक्टरों के अनुसार, यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है। इधर मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधीक्षक, अंचल अधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हालचाल जाना।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top