Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 01 October 2026: आज 1 अक्टूबर 2026 को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नई शुरुआत, कार्यक्षेत्र में उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा के योग बन रहे हैं. करियर, वित्त और पारिवारिक जीवन में लाभ मिलेगा. साथ ही स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा. जानें गुरुवार का राशिफल और उपाय.
सीतामढ़ी: आज 1 अक्टूबर 2026 के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नई शुरुआत, कार्यक्षेत्र में उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहने के योग बन रहे हैं. दिन की शुरुआत से ही आपके भीतर एक नई ऊर्जा देखने को मिलेगी. आज आपको अपने करियर और कामकाज के क्षेत्र में प्रगति करने के कई बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं. हालांकि कोई भी निर्णय लेते समय जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि संयम और सोच-समझकर उठाए गए कदम ही आपको लंबे समय तक सफलता दिलाएंगे.
आर्थिक स्थिकि रहेगी ऐसी?
करियर और वित्तीय दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य दीपेश चौबे के अनुसार आज दफ्तर या बिजनेस के मामले में किसी महत्वपूर्ण और प्रभावशाली व्यक्ति से बातचीत हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी. आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन सामान्य से काफी बेहतर रहने की उम्मीद है. पुराने किसी लेन-देन या रुके हुए धन से जुड़ी कोई बहुत अच्छी खबर मिल सकती है, हालांकि अपने खर्चों पर थोड़ा सोच-समझकर ही नियंत्रण रखें.
घर परिवार में रहेगा बढ़िया माहौल
पारिवारिक जीवन और आपसी संबंधों के लिहाज से आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य दीपेश चौबे का मानना है कि घर-परिवार में आज सौहार्द और आनंद का माहौल बना रहेगा. किसी करीबी व्यक्ति या परिजन से आपको पूरा सहयोग और भावनात्मक समर्थन प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य और अनुकूल रहेगा, लेकिन अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद लें और शरीर में पानी की उचित मात्रा का विशेष ध्यान रखें.
आज करें ये उपाय, होगा लाभ
दिन की शुभता बढ़ाने, मानसिक शांति प्राप्त करने और जीवन में सुख-समृद्धि के विस्तार के लिए आज के ज्योतिषीय उपायों को अवश्य अपनाएं. 1 अक्टूबर के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 9 तथा भाग्यशाली रंग लाल है. आज प्रातःकाल स्नान आदि से पवित्र होकर भगवान शिव का स्मरण करें और मन ही मन “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें. ऐसा करने से आपके मार्ग की सभी बाधाएं दूर होंगी, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपका पूरा दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें