Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पीयूष गोयल अमेरिका में ठीक उसी वक्त हुई ट्रंप से पीएम मोदी की बात


होमताजा खबरदेश

पीयूष गोयल अमेरिका में, ठीक उसी वक्त हुई ट्रंप से पीएम मोदी की बात

Last Updated:

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल इस वक्त अमेरिका में हैं. इसी बीच पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर बात हुई है. ये बातचीत इसलिए अहम है क्योंकि इसके ठीक बाद पीयूष गोयल, अमेरिकी ट्रेड अधिकारी जेमिसन ग्रीर से मिलेंगे और दोनों के बीच डील को लेकर फाइनल डिसीजन लिया जा सकता है.

पीयूष गोयल अमेरिका में, ठीक उसी वक्त हुई ट्रंप से पीएम मोदी की बातZoom

ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन पर हुई बात (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

नई दिल्ली: कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ट्रेड पर बातचीत के लिए अमेरिका में हैं. ठीक उसी वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने इस बातचीत के बारे में खुद जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि ट्रेड, एनर्जी, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर चर्चा हुई है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल इस वक्त G20 ट्रेड मिनिस्टर्स की मीटिंग के लिए अमेरिका में मौजूद हैं. वहां भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर उनकी जेमिसन ग्रीर से खास बातचीत होनी है. इस मुलाकात से ठीक पहले पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत अपने आप में काफी मायने रखती है.

दरअसल, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जेमिसन ग्रीर ही वो शख्स हैं, जिनके हाथ में इस ट्रेड डील की असली चाबी है. अगर इस मुद्दे पर ग्रीर का रुख पॉजिटिव रहता है, तो भारत की टैरिफ से जुड़ी तमाम दिक्कतों का हल एक झटके में निकल सकता है.

पीएम मोदी ने इस बारे में जानकारी देते हुए X पर लिखा ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई. हमने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अहम टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में अपने आपसी सहयोग की समीक्षा की. हम अपनी ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए. हमने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयास भी शामिल हैं’.

About the Author

उत्कर्षा श्रीवास्तव

Introduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it.

Experience: A digita…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top