Last Updated:
Aaj Ka Mausam 1 October: 1 अक्टूबर को मानसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में मौसम फिर बिगड़ सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने 22 राज्यों में अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना रहेगा. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत है. पूर्वोत्तर भारत में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. दक्षिण भारत में मानसून कमजोर होने के बावजूद तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश जारी रह सकती है. मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है.
1 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. (फाइल फोटो PTI)
IMD Weather Today 1 October: मानसून की विदाई का समय हो गया है. मानसून वापसी के लिए लगभग बोरिया-बिस्तर समेट चुका है. लेकिन मौसम अभी भी मानसून वाला ही लग रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने 1 अक्टूबर के लिए देश के 22 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक मौसम करवट लेगा. पूर्वी भारत में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा रहेगा. कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं. कहीं-कहीं हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की चेतावनी है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना रहेगा. ओले गिरने की संभावना वाले इलाके भी हैं. यानी मानसून की विदाई से ठीक पहले मौसम ने फिर अपना रंग बदल लिया है.
Seasonal outlook for Rainfall during Post-Monsoon Season 2026 and Rainfall and Temperature during October 2026
a) Seasonal rainfall during October to December (OND) over South Peninsular India consisting of five meteorological subdivisions (Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal,… pic.twitter.com/WDqVvxkSjS