Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं भारतीय पायलट की दिलेरी के मुरीद हो गए मोदी बोले भारत को आप पर गर्व…


होमताजा खबरदेश

‘स्मित मच्छार हीरो, भारत को गर्व’, भारतीय पायलट की दिलेरी के मुरीद हो गए मोदी

Last Updated:

PM Modi on Indian Pilot Captain Smit Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई की उस फ्लाइट के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है, जिसमें उड़ान के दौरान कॉकपिट में गंभीर घटना हुई थी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैप्टन मच्छार को ‘हीरो’ बताते हुए कहा कि भारत को उनकी बहादुरी पर गर्व है.

‘स्मित मच्छार हीरो, भारत को गर्व’, भारतीय पायलट की दिलेरी के मुरीद हो गए मोदीZoom

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने की भारतीय पायलट की बहादुरी की तारीफ, बोले- भारत को गर्व है

PM Modi hails Indian Pilot Captain Smit Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बहादुरी दिखाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की जमकर तारीफ की है. स्मित मच्छार की दिलेरी के पीएम मोदी भी मुरीद हो चुके हैं. पीएम मोदी ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक होने से बचाने वाले स्मित मच्छार को ‘हीरो’ बताया है. पीएम मोदी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैप्टन मच्छार को ‘हीरो’ बताते हुए कहा कि भारत को उनकी बहादुरी पर गर्व है.

पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं.’ उन्होंने कहा कि सबसे गंभीर खतरे के सामने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त साहस और अटूट संकल्प दिखाया. उनकी बहादुरी ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की. भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है. पीएम मोदी ने कैप्टन मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके लिए नई ताकत और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top